
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपना सारा समय अपने बेटे विहान को दे रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी पब्लिक अपीयरेंस भी कम हो चुकी है। ऐसे में हर किसी की नजर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिकी रहती है। फैंस इस इंतजार में रहते हैं कि कैटरीना कब अपनी नई तस्वीरें साझा करेंगी और कब वह उनकी झलक देख पाएंगे। इस बीच पति विक्की कौशल के 38वें जन्मदिन पर कैटरीना ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके फैंस का दिन बन गया। कैटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर बर्थडे पोस्ट साझा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों के साथ उनका नन्हा बेटा विहान भी नजर आ रहा है।
कैटरीना ने विक्की को विश किया बर्थडे
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के बर्थडे पर चार तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक गार्डिन जैसी लोकेशन में नजर आ रहे हैं, जो किसी पिकनिक के दौरान ली गई लगती हैं। दूसरी तस्वीर में कपल के साथ-साथ उनका बेटा विहान भी नजर आ रहा है। हालांकि, इस तस्वीर में विहान का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस स्टारकिड की पहली झलक देखकर ही खुश हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में एक बर्थडे केक है, जिस पर “हैप्पी बर्थडे पापा” लिखा है। वहीं चौथी तस्वीर में विक्की और कैटरीना खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं।
नवंबर में हुआ था बेटे का जन्म
गौरतलब है कि नवंबर 2025 में कैटरीना और विक्की ने अपने पहले बच्चे विहान का इस दुनिया में स्वागत किया था। विहान के जन्म के बाद ये विक्की कौशल का पहला जन्मदिन था। विक्की कौशल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैटरीना ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो… वही जगह, दो साल बाद और कितना कुछ बदल गया है… प्रार्थना, धैर्य और विश्वास। और आज हम अपने नन्हे फरिश्ते के साथ तुम्हारा जन्मदिन बहुत खुशी से मना रहे हैं… मेरा दिल भरा हुआ और आभारी है… पिछले कुछ वर्षों में तुम मेरे लिए शक्ति, प्रेम और प्रकाश के स्तंभ रहे हो, और 99% समय (ठीक है, शायद 98%) एक संत के धैर्य के साथ रहे हो। मैं तुमसे न केवल इसलिए प्यार करती हूं कि तुम कौन हो (एक अनुकरणीय इंसान, जिसकी ईमानदारी मिलना मुश्किल है), बल्कि इसलिए भी कि तुम मेरे अनगिनत सवालों का जवाब देते हो, उन चीजों के बारे में जिनका जवाब तुम्हें पता नहीं हो सकता… (हां, अब तुम पौराणिक कथाओं, एआई, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, स्वास्थ्य, व्यवसाय, सामान्य तौर पर सभी ‘क्या होगा अगर’ स्थितियों और इनके बीच की हर चीज के विशेषज्ञ बन गए हो… तुम्हारे जन्मदिन पर मैं कामना करती हूं कि तुम्हें कुछ अतिरिक्त पल और एक (या दो) ब्लैक कॉफी पीने का समय मिले, तुम्हारे जागने और मेरे सवाल शुरू होने के बीच।”
कैटरीना कैफ की विकी कौशल के जन्मदिन पर पोस्ट पर सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
उनके पोस्ट करने के तुरंत बाद, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया और करीना कपूर खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिल छू लेने वाले संदेशों के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। करीना कपूर खान ने लिखा, “कैट और विकी, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।” अनन्या पांडे ने लिखा, “बेस्ट।” करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और तृप्ति डिमरी ने पोस्ट को लाइक किया। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी और नवंबर 2025 में उनके पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का जन्म हुआ।
ये भी पढ़ेंः संजय लीला भंसाली-नीरज पांडे संग काम करने के बाद भी कम नहीं हुई दुश्वारियां, अच्छे काम की तलाश में एक्टर, छलका दर्द
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






