
कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का अगला एपिसोड हंसी, मनोरंजन और दिल को छू लेने वाले पलों का एक बेहतरीन कॉम्बो होने वाला है, क्योंकि कॉमेडियन सुदेश लहरी शो में अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और जोक्स के लिए मशहूर सुदेश की वापसी धुरंधर-स्टाइल में होने वाली है, जो दर्शकों को मस्ती और पुरानी यादों से भरा एक एपिसोड देने का वादा करती है। सोशल मीडिया पर कॉमेडी के बादशाह सुदेश का कमबैक वीडियो छाया हुआ है।
लाफ्टर शेफ्स में सुदेश लहरी का दमदार कमबैक
सुदेश लहरी की इस किचन-बेस्ड एंटरटेनमेंट शो में वापसी ने फैंस के बीच पहले ही काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कई लोगों ने शो में उनकी मजेदार मौजूदगी और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी हंसी-मजाक को काफी मिस किया था। कास्ट के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनके तुरंत बोले गए वन-लाइनर्स हमेशा से ही शो में धमाका करते हैं। अब उनकी वापसी से एक बार फिर फैंस बहुत खुश हैं।
सुदेश लहरी बने हमजा अली मजारी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, कलर्स की टीम ने लिखा, ‘कर लीजिए नॉनस्टॉप हंसी की तैयारी, क्योंकि आ रहे हैं सुदेश हमजा अली मजारी के रूप में। देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ #Colors और @JioHotstar पर।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुदेश लहरी फिल्म ‘धुरंधर’ के हमजा अली मजारी बन शो में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं।
लाफ्टर शेफ्स में होगा धमका
आने वाले एपिसोड में न केवल मनोरंजन से भरपूर कुकिंग चैलेंज देखने को मिलेंगे, बल्कि कुछ ऐसे भावुक पल भी होंगे जो दर्शकों के दिलों को छू जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ सालों में सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी के अनोखे अंदाज और आम जिंदगी से जुड़े जोक्स के जरिए एक मजबूत फैन बेस बनाया है। ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में उनकी वापसी से मजा डबल होने वाला है और उम्मीद है कि आने वाला एपिसोड इस सीजन के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एपिसोड्स में से एक होगा।
ये भी पढे़ं-
IPL 2026 से बाहर हुई पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
गोविंदा को इंप्रेस करने के लिए 15 साल की उम्र सिखा खाना बनाना, सुनीता आहूजा का मजेदार खुलासा वायरल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






