
ओटीटी पर अगर आप कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, जिसमें भरपूर सस्पेंस और एक्शन हो तो आप फहाद फासिल की ये फिल्म देख सकते हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘विक्रम’, ‘आवेशम’ जैसे फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए मशहूर फहाद फासिल अपनी एक्टिंग के दम पर कहानी हिट करना अच्छे से जानते हैं। अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके फहाद मलयालम सिनेमा के अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन जिस फिल्म का जिक्र हम करने जा रहे हैं, वह शायद ही ज्यादा लोगों ने देखी है।
2 घंटे 41 मिनट की धांसू कहानी
साल 2021 में रिलीज हुई फहाद फासिल की फिल्म ‘मालिक’ एक फ्रेडी नाम के अपराधी की है, जिसे जेल में रहते हुए अपने बिछड़े हुए चाचा सुलेमान को खत्म करने का काम सौंपा जाता है। उसको उसके अतीत की कहानी सुनाई जाती है। एक ऐसा अतीत जो अपराध, मौत और तकलीफों से भरा हुआ था। कहानी में देखने को मिलता है कि एक युवा अपने गांव में राजनीतिक और पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अडिग लड़ाई के जरिए जीत हासिल करता है। 2 घंटे 41 मिनट की कहानी में आपको थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन, क्राइम और एडवेंचर का भरपूर डोज मिलने वाला है।
दमदार स्टार कास्ट
‘मालिक’, जिसे महेश नारायणन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि निमिषा सजयन, विनय फोर्ट, जलजा, जोजू जॉर्ज, दिलेश पोथन और इंद्रन्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है।
कहां देखें सस्पेंस भरपूर फिल्म
2021 की मलयालम फिल्म ‘मालिक’ आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है। फिल्म का पहला सीन 14 मिनट लंबा है, जिसके लिए 7 बार रिटेक करने पड़े। डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें यह इतना लंबा शॉट इसलिए चाहिए था, ताकि वे दर्शकों के सामने ‘मालिक’ के किरदार की महानता को पूरी तरह से पेश कर सकें।
ये भी पढे़ं-
YRKKH: अरमान के अंतिम फैसले ने मचाई हलचल, मौत से पहले अभिरा के लिए किया बड़ा बलिदान
23 साल की मशहूर कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती का निधन, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
