
सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब सिंगर अपने चंडीगढ़ स्थित एक नाइटक्लब को लेकर सुर्खियों में हैं, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस पर ताला लगा दिया है। बादशाह के चंडीगढ़ स्थित क्लब ‘सागो बाय बादशाह’ पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सील कर दिया है। नाइटक्लब पर कथित नियमं के उल्लंघन और अनियमितताओं के चलते सील किया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित क्लब में भवन निर्माण संबंधी सहित कई नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिसके चलते क्लब पर ये कार्रवाई की है।
बादशाह का चंडीगढ़ क्लब सील
जानकारी के अनुसार, बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइटक्लब ‘सागो बाय बादशाह’ में लंबे समय से नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते संचालकों को कई बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, बार-बार अनदेखी के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने कथित उल्लंघनों और अनियमितताओं के चलते क्लब को सील कर दिया है। नाइटक्लब पर प्रशासन की प्रवर्तन शाखा ने सील करने की कार्रवाई की। रैपर के क्लब में की गई ये कार्रवाई सेक्टर 26 में की जा रही कई नाइटलाइफ प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई का हिस्सा है। पिछले कुछ दिनों में, अधिकारियों ने कथित उल्लंघनों के लिए क्षेत्र के दो-तीन अन्य डिस्को भी सील कर दिए हैं।
मांगा गया था स्पष्टीकरण
खबरों के अनुसार, प्रशासन ने पहले ही क्लब को कई बार नोटिस जारी करते हुए नियमों के उल्लंघन के आरोपों के लिए संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा था। मामले की समीक्षा के बाद, अधिकारियों ने पाया कि बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बाद सील करने की कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। इलाके के कुछ अन्य डिस्को को भी नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन प्रशासन के निर्देशों के अनुसार फिलहाल केवल इसी प्रतिष्ठान को सील किया गया है।
पिछले दिनों गानों को लेकर हुआ विवाद
इससे पहले रैपर बादशाह अपने एक गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में थे। इस गाने के अश्लील बोलों के चलते एक नया विवाद उपज पड़ा, जिसके बाद बादशाह को इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा और फिर उन्होंने इसे नई लिरिक्स के साथ रिलीज किया।
ये भी पढ़ेंः ‘डॉन 3’ विवाद के बीच FWICE के खिलाफ याचिका, रणवीर सिंह के लिए कोर्ट पहुंचे टीपी अग्रवाल, एसोसिएशन को भेजा नोटिस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
