
25 साल पहले सिनेमाघरों में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी और उस साल बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। अब 25 साल पूरे होने पर यह फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है, जिसका खास ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ‘लगान’ का नया ट्रेलर देख आपकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की दमदार कहानी, बेहतरीन कलाकारों की टोली और शानदार संगीत ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म बना दिया है।
आमिर खान की लगान का सिनेमाघरों में 3 दिन रहेगा कब्जा
‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के जश्न में 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में फिर रिलीज के लिए तैयार है। जून के दूसरे हफ्ते में आप ये फिल्म बड़े पर्दे पर देख सकते हैं, जो तीन दिनों तक थिएटर में लगी रहेगी। इस फिल्म के हर सीन ने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और उसी में से एक ‘लगान’ है। ‘लगान’ की दोबारा रिलीज ने इस ऐतिहासिक कहानी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। 15 जून 2001 को ‘लगान’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
लगान का खास ट्रेलर
’लगान’ का यह नया ट्रेलर सच में वक्त में पीछे ले जाने वाले एक सफर की तरह है, जो हमें इस फिल्म की 25 साल पुरानी कहानी और यादों से जोड़ता है। इसमें ग्रामीण भारत, आजादी से पहले का दौर, ब्रिटिश राज, लगान और भारत के लोगों की खूबसूरती को दिखाया है। साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने इसमें लीड रोल प्ल किया है। इसमें सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, श्रीवल्लभ व्यास, राज जुत्शी, प्रदीप रावत, अखिलेन्द्र मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, यशपाल शर्मा, अमीन हाजी, आदित्य लाखिया, जावेद खान और ए.के. हंगल जैसे कई कलाकार हैं।
कहानी-कास्ट नहीं, लगान के गाने भी हैं यादगार
‘लगान’ में भारतीय कलाकारों के अलावा ब्रिटिश स्टार्स रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी हैं। फिल्म की कहानी और कास्ट ही नहीं, बल्कि इसके संगीत भी बहुत जबरदस्त है। 8 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म ‘लगान’ का सगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया था, जिसमें ‘घनन घनन’, ‘मितवा’, ‘राधा कैसे ना जले’, ‘ओ रे छोरी’ जैसे आइकॉनिक गाने शामिल हैं। बता दें कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फिल्म ने ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ समेत कुल आठ नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।
ये भी पढे़ं-
YRKKH: अरमान-अभिरा की प्रेम कहानी पर लगेगा विराम, मायरा और मुक्ति दोहराएगी इतिहास
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
