5 जून को मिलेगा रोमांस-एक्शन का डबल डोज, OTT पर धूम मचाने आ रही ‘डकैत’, आदिवी-मृणाल की जोड़ी का होगा धमाका

5 जून को मिलेगा रोमांस-एक्शन का डबल डोज, OTT पर धूम मचाने आ रही ‘डकैत’, आदिवी-मृणाल की जोड़ी का होगा धमाका

आदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे रिलीज के बाद मिले-जुले रिव्यू मिले थे। अगर आप भी बड़े पर्दे पर ये फिल्म नहीं देख पाए हैं तो घर बैठे देख सकते हैं। 2026 की ये फ्लॉप रोमांटिक-थ्रिलर जून के पहले हफ्ते में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘डकैत’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। ऐसे में दर्शक घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

डकैत ओटीटी रिलीज

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक थ्रिलर ‘डकैत’ 5 जून को प्राइम वीडियो पर हिंदी में रिलीज होने वाली है। इस बात की घोषणा साउथ एक्टर आदिवी शेष ने अपने इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘प्यार में बदला या प्यार से बदला 5 जून को हिन्दी में डकैत’ शेनिल देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डकैत’ में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में अनुराग कश्यप, जेन मैरी खान, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील भी अहम किरदार में हैं।

प्यार और बदले की कहानी

‘डकैत’ की कहानी एक गुस्से वाले कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आदिवी शेष ने निभाया है। एक धोखे के बाद उसकी जिंदगी का रुख बदल जाता है, जिसके बाद वह अपनी पुरानी प्रेमिका से बदला लेने का फैसला करता है। यह फिल्म रोमांस, एक्शन, क्राइम और इमोशन से भरपूर है, जिसमें प्यार और बदला की कहानी को दिखाया है। ‘डकैत’ की कहानी आदिवी शेष और निर्देशक शैनेल देव ने मिलकर लिखी है। इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है।

मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्में

साल 2026 की फ्रेश जोड़ी में से एक आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर भी है, जिनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई। एक्ट्रेस फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, आदिवी शेष ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं दी है।

ये भी पढे़ं-

आमिर खान की ‘लगान’ 25 साल बाद फिर मचाएगी ‘गदर’, जीते थे 8 नेशनल अवॉर्ड, रिलीज हुआ खास ट्रेलर

TV सीरियल देखकर बनाया सपनों का महल, भक्ति-लग्जरी और रॉयल लुक का कॉम्बो है एल्विश यादव का आलीशान आशियाना

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp