कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की पति से लग्जरी डिमांड, 42वें जन्मदिन से पहले मांगा नौ लाख सत्तर हजार का बैग, हर्ष लिम्बाचिया का रिएक्शन वायरल

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की पति से लग्जरी डिमांड, 42वें जन्मदिन से पहले मांगा नौ लाख सत्तर हजार का बैग, हर्ष लिम्बाचिया का रिएक्शन वायरल

भारत की कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने एडवांस लग्जरी बर्थडे गिफ्ट की वजह से सुर्खियों में है। 42वें जन्मदिन से पहले भारती सिंह ने बताया कि वह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया से क्या बर्थडे गिफ्ट चाहती हैं। भारती ने मजाक में अपने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर लगभग 9.70 हजार का एक महंगा लग्जरी हैंडबैग मांगा। अपने नए यूट्यूब व्लॉग में फैंस के साथ मजेदार बातचीत के दौरान यह बात कही है। अब उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या हर्ष भारती को उनके खास दिन पर यह गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे।

लग्जरी बैग की कीमत सुन भारती के होश

भारत सिंह अपने नए व्लॉग में जिओ मॉल, मुंबई में दोनों बच्चों के साथ शॉपिंग करती दिखाई दी। इसी दौरान उनकी नजर एक बैग की शॉप पर पड़ी, जहां उन्हें एक लग्जरी बैग पसंद आया है। हालांकि, उसकी कीमत सुन भारती सिंह के होश उड़ गए है और उन्होंने मजाक में कहा खेत बेचना पडे़गा भाई। वीडियो में भारती सिंह अपने साथ आए लोगों से सवाल करती है कि ये बैग कितने का है और सभी गलत जबाव देते हैं, जब भारती सही कीमत बताती हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं।

भारती सिंह का एडवांस लग्जरी बर्थडे गिफ्ट

व्लॉग में भारती सिंह ने हर्ष से गिफ्ट की मांग की, जिस पर उनके पति का बहुत ही प्यारा रिएक्शन आया। उन्होंने भारती से पूछा क्यों नहीं लिया और बाद में दोनों फनी बातचीत करते हैं। इस दैरान भारती ने एडवांस लग्जरी बर्थडे गिफ्ट की डिमांड की और हर्ष इस पर हंस देते हैं। भारती कहती है:

‘आए चलते हैं मैन बंदे के पास हां, जी बताई कितने का है ये… नौ लाख सत्तर हजार का। अब गांव जाओ और अपनी-अपनी जमीन बैचो फिर मुझे ये लेकर दो। हर्ष मुझे ये चाहिए, तुम्हें ये भाईया यहां मिलेंगे तु मुझे सरप्राइज देने के लिए यहां आना और उनको बोलना भारती को कौना बैग दिखाया था तो वो ये दिखाएंगे तो ले लेना, क्योंकि मेरा बर्थडे आ रहा है 3 जुलाई को। लुई विटॉन के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट जी ये LV की तरफ से मुझे गिफ्ट दे दो। मैं इसका एक व्लॉग बना कर डाल दूंगी।’

कॉमेडी क्वीन बॉलीवुड और टीवी पर मचा चुकी धूम

अमृतसर, पंजाब में 3 जुलाई 1984 को जन्मी भारती सिंह इस साल 42 की हो जाएगी। वह न सिर्फ एक कॉमेडियन है, बल्कि होस्ट और एक्ट्रेस भी हैं। वह रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’, ‘नच बलिए 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आईएमडीबी के अनुसार भारती सिंह ने एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘सनम रे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें-

सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, मल्टीपल IVF  हुए फेल, अब शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी-बेटे का किया स्वागत

शातिर कातिल के ‘चक्रव्यूह’ में उलझ जाएगा दिमाग, क्राइम सस्पेंस थ्रिलर का हर सीन है खौफनाक, IMDb रेटिंग 7.1

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp