19 साल पहले आई थी इमरान हाशमी की आवारापन, दृश्यम की हीरोइन संग खूब जमी थी जोड़ी

19 साल पहले आई थी इमरान हाशमी की आवारापन, दृश्यम की हीरोइन संग खूब जमी थी जोड़ी

इमरान हाशमी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म आवारपन 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म साल 2007 में आई एक ऐसी फिल्म का सीक्वल है जो भले ही कमाई के मामले में फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गानों ने गर्दा उड़ा दिया था। फिल्म की कहानी से लेकर गानों ने लोगों के दिलों में अपना नाम बना लिया था। अब आवारापन 2 की रिलीज का इंतजार है और 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

2007 में चमकी थी इमरान हाशमी की किस्मत

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन को डायरेक्टर मोहित सूरी ने बनाया था। फिल्म की कहानी शगुफ्ता रफीक ने लिखी थी और इसमें इमरान के साथ श्रिया सरन लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म भले ही कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 18 करोड़ रुपयों के बजट में बनी इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन इसके गानों ने खूब गदर काटा था। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे और पूरे साल लोगों की जुबान पर चढ़े रहे थे। 

प्रीतम के संगीत का दिखा था जलवा

फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका प्रीतम ने निभाई थी और इसके गानों ने लोगों के जहन पर कब्जा जमा लिया था। सैय्यद कादरी ने इसके गानों के बोल लिखे थे और छा गए थे। इस फिल्म ने इमरान हाशमी के करियर को भी संवारा था और उन्हें एक रोमांटिक हीरो के तौर पर स्थापित किया था। आज भी इमरान के करियर में ये फिल्म एक खास जगह रखती है। यही वजह है कि इमरान जल्द ही इसके सीक्वल के साथ लौट रहे हैं और आवारापन 2 की शूटिंग भी पूरी हो गई है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी कर रही है। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही कहानी में शबाना आजमी ने भी एक दमदार रोल निभाया था। इसके साथ ही सलिल आचार्य को भी एक दमदार रोल में देखने को मिलने वाला है। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी संजय मासूम के साथ मिलकर बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।

ये भी पढ़ें-नागिन 7 के फिनाले में दर्शकों को मिलेगा खास सरप्राइज, प्रियंका चौधरी ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की पति से लग्जरी डिमांड, 42वें जन्मदिन से पहले मांगा नौ लाख सत्तर हजार का बैग, हर्ष लिम्बाचिया का रिएक्शन वायरल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp