
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा मजेदार किस्सों के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें बॉबी देओल हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनोज बाजपेयी के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि मनोज बाजपेयी को उनपर गुस्सा क्यों आया था, जो एक्टर उनके पीछे पत्थर लेकर भागने लगे थे। कमाल की बात यह है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक गलतफहमी के कारण दोनों की 11 साल तक बातचीत बंद थी।
अनुराग कश्यप को क्यों मारना चाहते थे मनोज बाजपेयी?
वायरल वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं कि मनोज सर वैसे तो बड़े शांत इंसान है, लेकिन पहले उन्हें बहुत गुस्सा भी आता था। उन्होंने आगे कहा कि अभिनव कश्यप सर ने एक बार किस्सा सुनाया था कि मनोज जी पत्थर लेकर अनुराग सर के पीछे भागे थे। इस मजेदार सवाल का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था:
‘अरे, ये गुलजार साहब के घर के बाहर का किस्सा था। उस वक्त हंसल मेहता खाना-खजाना डायरेक्ट कर रहे थे और हम लोगों को टेस्टिंग के लिए बुलाते थे। हम लोग तो वैसे भी भूखे होते थे। हम फूड टेस्टिंग के लिए पहुंच जाते थे। वहां कोई बात हुई, जहां पर मनोज भावुक हो गए। इनको लगा मैंने गुलजार साहब के सामने मनोज की बेइज्जती कर दी तो ये पत्थर उठा के मेरे पीछे भागे थे और मैं आगे-आगे बाग रहा था। उसके बाद हम वहीं रोड़ साइड बैठकर रोए और गले लगे।’
अनुराग कश्यप और मनोज बाजपेयी के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स
मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप ने सबसे पहले राम गोपाल वर्मा की 1998 की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘सत्या’ के लिए साथ काम किया था। अनुराग ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसके बाद उन्होंने ‘शूल’ के लिए भी साथ काम किया, लेकिन फिर वे 11 साल तक साथ नहीं आए। 2012 में अनुराग ने मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कास्ट किया, जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं।
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्में-सीरीज
मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल थ्रिलर ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इसमें मनोज ने आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमणन का किरदार निभाया है। फिल्म में अदा शर्मा भी हैं।
ये भी पढे़ं-
‘भारत भाग्य विधाता’ का पहला रिव्यू आया सामने, ओडिशा CM मोहन चरण माझी ने की कंगना रनौत की जमकर तारीफ
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
