
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे के बीच लड़ाई देखने को मिली। सोशल मीडिया पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के अपकमिंग एपिसोड का ये मजेदार सीन छाया हुआ है, जिसे देख आप भी लोटपोट हो जाएंगे। दोनों को एक-दूसरे से झगड़ा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हंसाने लगाते हैं और यह लड़ाई कृष्णा अभिषेक की वजह से होती है, जिसमें अली गोनी उनका साथ देते हैं। वहीं, शो की होस्ट भारती सिंह भी उन्हें देख हंसाने लगती हैं।
तेजस्वी प्रकाश-अंकिता लोखंडे में हुई लड़ाई
‘तेजा ने दिया धोखा, अंकिता का उठ गया भरोसा!’ कैप्शन के साथ यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखने को मिलता है कि पहले अंकिता टीवी एक्ट्रेस तेजा पर प्यार लुटाती हैं। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक उनके पास आते हैं और दोनों के प्यार को लड़ाई में बदल देते हैं। कृष्णा ने अंकिता को तेजस्वी का एक वीडियो दिखाते हैं, जिससे देख वह हैरान रह जाती हैं। इस हंगामे के बीच कृष्णा अभिषेक के सात अली ने भी मजाक-मजाक में आग में घी डालने का काम किया, जिससे माहौल और भी मजेदार हो गया।
तेजस्वी-अंकिता के वायरल वीडियो का सच
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के नए प्रोमो की शुरूआत अंकिता के यह कहने से होती है कि तेजा है नंबर 6 शो में हो गई है फिक्स और बाद में उसे गले लगाती हैं। इस बीच कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि बहुत दोस्ती दिखा रही हो अपनी फ्रेंड का सच देखो भोजी। बता दें कि वीडियो में जो भी दिखाया गया है, वह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। दोनों के बीच लड़ाई नहीं हुई है। ये स्क्रिप्ट का हिस्सा है। वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि तेजस्वी प्रकाश विक्की जैन से कहती है- यार इसे शो से निकालना चाहिए। यह देख अंकिता हैरान रह जाती है और कहती है:
‘तू नागिन है, मुझे सचमुच बुरा लग रहा था कि वो बच्ची वहां बैठी है और हम यहां मस्ती कर रहे हैं… पर नहीं’
यशपाल शर्मा ने निया को किया रोस्ट
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के दूसरे प्रोमो में यशपाल शर्मा एंट्री करते दिखाई देते हैं और निया शर्मा की हरकत देख कहते हैं: कौन करेगा इसे शादी? कृष्णा अभिषेक इस मौके का फायदा उठाते हुए एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
