बिग बॉस की पुरानी रंजिश फिर आई सामने? शिल्पा शिंदे के झूठ को अर्शी खान का मिला सपोर्ट, हिना खान पर साधा निशाना

बिग बॉस की पुरानी रंजिश फिर आई सामने? शिल्पा शिंदे के झूठ को अर्शी खान का मिला सपोर्ट, हिना खान पर साधा निशाना

‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने के बारे में शिल्पा शिंदे के हालिया खुलासे ने नया विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद से टेलीविजन इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। शिल्पा ने बताया था कि शो के दौरान प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए उनके आरोप झूठे थे तो एक्ट्रेस हिना खान ने उनकी आलोचना की और अपनी नाराजगी जाहिर की थी। दोनों के बीच शुरू हुई सोशल मीडिया वॉर में अब अर्शी खान की एंट्री हो चुकी है, जिससे विवाद और गरमा गया है। इस विवाद ने हिना और शिल्पा के बीच बिग बॉस 11 के दौरान हुई कड़वी दुश्मनी की यादें भी ताजा कर दी हैं।

शिल्पा शिंदे-हिना खान की लड़ाई में अर्शी खान 

‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान ने शिल्पा का खुलकर सपोर्ट किया हैं और उन्होंने हिना खान पर सीधा निशाना साधा है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कड़े शब्दों में एक नोट शेयर करते हुए अर्शी ने लिखा:

‘मैंने भी इस औरत को मैसेज किया था जब वह बीमार थी। मुझे बहुत बुरा लग रहा था जब वह बीमार थी, मैंने उसके लिए दुआ की, लेकिन उसने एक बार भी जवाब नहीं दिया कि वह ठीक है। उसकी हर चीज पब्लिसिटी के लिए होती है। बिग बॉस में उसका जो ‘ब्लैक हार्ट’ था, वह आज भी वैसा ही है। बहुत बढ़िया शिल्पा हम सिर्फ तुम्हारे साथ हैं।’

Image Source : INSTAGRAM/@SHILPA_SHINDE_OFFICIALशिल्पा शिंदे को अर्शी खान का मिला सपोर्ट

अर्शी खान ने हिना की जमकर की बुराई

अर्शी का यह कमेंट हिना और शिल्पा के बीच सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के बीच आया है। हिना ने शिल्पा के कबूलनामे की आलोचना की थी और इसके बाद शिल्पा अपने बयानों के जरिए पलटवार करती नजर आईं और उन्होंने हिना पर उनका नाम विवाद में घसीटकर पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाया। इस लड़ाई ने तुरंत सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसे देख लोगों को उनकी बिग बॉस 11 के दौरान की रंजिश याद आ गई।

बिग बॉस की पुरानी रंजिश ने पकड़ी आग

अर्शी खान और हिना खान 2017 से एक-दूसरे की दुश्मन बनी हुई है, जब से बिग बॉस 11 में उनकी लड़ाई है। शो के दौरान उनके बीच जबरदस्त झगड़े और एक-दूसरे को बुरा-भला कहने दुश्मनी की शुरुआत हुई, लेकिन कभी-कभी उन्होंने झगड़े भुलाकर सुलह भी की। फिर भी आखिरकार उनके बीच दूरियां बनी रहीं और झगड़े होते रहे हैं।

ये भी पढे़ें-

26/11 की असली हीरो अंजलि कुल्थे, जिसने 20 गर्भवती महिलाओं की बचाई थी जान, अब कंगना रनौत की फिल्म में दिखेगी बहादुरी की कहानी

दोस्ती में आई दरार! तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता लोखंडे को दिया धोखा? कृष्णा अभिषेक ने भड़काई चिंगारी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp