
अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान करके अपने फैंस को मायूस कर दिया। अब ऐसा लगता है अरिजीत सिंह के बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर प्रीतम भी इसी रास्ते पर चलने पर विचार कर रहे हैं। प्रीतम ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अब प्रीतम दा भी मेनस्ट्रीम म्यूजिक से ब्रेक लेने के मूड में हैं। प्रीतम के इस पोस्ट के बाद ज्यादातर यूजर उनसे पूछ रहे हैं कि कहीं वह भी तो अरिजीत सिंह की तरह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान करने की तैयारी में नहीं हैं।
प्रीतम ने ब्रेक की ओर किया हिंट
प्रीतम ने अपने जन्मदिन पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें वह सोच में खोए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक नोट भी साझा किया है, जिसमें लिखा कि वह अब अपनी जिंदगी कुछ अलग तरह से जीना चाहते हैँ। ऐसी जिंदगी जो उन्हें हमेशा से आकर्षित करती रही है, लेकिन कहीं न कहीं वो जिंदगी पीछे छूट गई। मगर अब वह उन सब चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, जिस पर नहीं दे पाए।
प्रीतम दा का पोस्ट
अपने पोस्ट में प्रीतम दा ने लिखा- ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे सकता, इसलिए कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें। आज, मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का फैसला किया है जिसमें जिंदगी को अलग तरह से जिया जा सके। उन चीजों को पूरा करने के लिए जो मैं अब तक नहीं कर पाया। अब उन नए सफरों पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रहा था। आम रास्ते पर चलना भी एक शानदार अनुभव होता है। लेकिन, मुझे हमेशा उन रास्तों के बारे में जानने को लेकर ज्यादा उत्सुकता रही है जिन पर अभी तक कोई नहीं गया है। आप सभी के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद। हमेशा….’
अरिजीत सिंह की राह पर प्रीतम?
प्रीतम का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस को चिंता सताने लगी है कि कहीं वह भी तो प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में कई ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए ही सवाल पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ‘कहीं आप भी तो अरिजीत सिंह की राह पकड़ने की तैयारी नहीं कर रहे?’ वहीं एक ने लिखा- ‘लगता है अब प्रीतम दा भी बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक लेने की तैयारी में हैं।’ एक और लिखता है – ‘क्या प्रीतम भी बॉलीवुड म्यूजिक से रिटायरमेंट लेने का ऐलान करने वाले हैं?’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर प्रीतम से सवाल पूछ रहे हैं और रिटायरमेंट को लेकर आशंका जाहिर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कुमकुम भाग्य’ से लेकर ‘छावा’ तक में किया काम, जानिए कौन थीं संचिता उगाले, जिनकी मौत से सदमे में इंडस्ट्री
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
