
कपूर परिवार ने अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अंशुला और रोहन की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत पारंपरिक ‘माता की चौकी’ के साथ हुई, जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। प्री-वेडिंग में कपूर परिवार ने कपल के साथ जमकर मस्ती की। अपनी बहन की खुशी में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर शामिल हुए। वहीं, महीप कपूर, संजय कपूर, सुनीता कपूर और रोहन ठक्कर का परिवार उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचा। अपने प्री-वेडिंग फंक्शंस का एक वीडियो अंशुला ने शेयर किया है, जिसमें कई खूबसूरत पल देखने को मिलेंगे।
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर ने माता का लिया आशीर्वाद
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग फंक्शंस में सभी पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे भक्ति-भाव से प्रार्थना और भजन में लीन दिखाई दिए और उन्हें एक साथ नाचते हुए भी देखा गया। बोनी कपूर और मोना की बेटी अंशुला कपूर की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद अंशुला, रोहन ठक्कर की दुल्हन बनेंगी। इस कपल ने अपनी शादी के पहले माता की चौकी रखी और परिवार के साथ देवी मां की पूजा की।
अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू
अंशुला ने इंस्टाग्राम स्टोरी और फीड पर माता की चौकी का इंसाइड वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूरा कपूर खानदान भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है। अंशुला और रोहन ने अपनी जिंदगी के नए सफर को शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर मां देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिवार को कपल के साथ ढोल पर नाचते देखा गया, लेकिन अर्जुन कपूर के डांस ने महफिल लूट ली।
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर कहां-कब करेंगे शादी
अंशुला और रोहन की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी। अब अंशुला कपूर 6 जुलाई 2026 को मुंबई में अपने मंगेतर-स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं।
ये भी पढे़ं-
राम कपूर ने एकता कपूर को लगाया गले, अनबन की अफवाहों पर लगा विराम, ‘लॉक अप 2’ के मंच पर दिखा याराना
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
