
अजय देवगन हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग और फिल्मों के सिलेक्शन से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। एक ओर उनकी फिल्म ‘धमाल 4’ आने वाली है, जो कॉमेडी का तड़का लगाएगी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड के ओजी एक्शन स्टार एक बार फिर उसी जोनर में लौटने के लिए तैयार हैं जिसने उन्हें स्टार बनाया था। अजय देवगन की नई मास-एंटरटेनर फिल्म ‘चौहान’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो यह साफ संकेत देता है कि इस बार बड़े पर्दे पर तबाही मचने वाली है। ‘पठानों से कहना चौहान आ रहा है, इस टैग लाइन के साथ आया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों फिल्म का पहला लुक दमदार लगा है।
दिवंगत पिता वीरू देवगन की जयंती पर खास ट्रिब्यूट
इस फिल्म का ऐलान दिग्गज एक्शन कोरियोग्राफर और अजय देवगन के स्वर्गीय पिता वीरू देवगन की जयंती पर किया गया है, जिसने इस अनाउंसमेंट को बेहद इमोशनल और खास बना दिया है। मेकर्स ने एक्शन सिनेमा में वीरू देवगन के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘CHAUHAAN आ रहा है। स्वर्गीय वीरू देवगन जी की जयंती पर, हम अपने ओजी एक्शन स्टार अजय देवगन को बड़े पर्दे के लिए बनी एक ज़बरदस्त एक्शन एंटरटेनर फिल्म के साथ वापस ला रहे हैं।’
पठानों को चुनौती और ‘जुम्मा चुम्मा’ का रीमिक्स स्वैग
इस अनाउंसमेंट वीडियो की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका बैकग्राउंड स्कोर और फिल्म का एक दमदार डायलॉग है। वीडियो में बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बज रहा है, जो दर्शकों में एक अलग ही लेवल का नॉस्टैल्जिया और उत्साह जगा रहा है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में अजय देवगन का एक कड़क डायलॉग सुनने को मिलता है, ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।’ इस एक लाइन ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस इस पर लगातार रील्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फिल्म की पहली झलक में कश्मीर की कहानी को उठाया गया है, जहां पत्थरबाज और आतंकियों ने माहौल बिगाड़ रखा है। अजय फिल्म आर्मी मेजर का रोल निभाने वाले हैं, उनके सामने कश्मीर की चुनौती है और वो खुलकर पत्तथरबाजों और दंगाइयों से भिड़ते दिख रहे हैं।
पहली बार आनंद एल राय के साथ मिलाया हाथ
अजय देवगन के करियर के लिहाज से यह फिल्म इसलिए भी काफी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि वे पहली बार मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज यादव कर रहे हैं, जबकि जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इस बड़े प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर्स हैं।
कब होगी रिलीज?
अगर आप भी अजय देवगन को हवा में गाड़ियां उड़ाते और दुश्मनों की हड्डियां तोड़ते देखना मिस कर रहे थे तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। ‘चौहान’ को अगले साल 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। पहली झलक को देखकर यह तो साफ है कि फिल्म का कैनवस बहुत बड़ा होने वाला है और यह पूरी तरह से सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर देख परेशान थे फैंस, अब अलका याग्निक ने खुद बताया कैसी है तबीयत, अफवाहों पर लगाया विराम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
