‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में जबरदस्त बढ़त, भारत में कमाए 81 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में जबरदस्त बढ़त, भारत में कमाए 81 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जो हिट ‘वेलकम’ फ़्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और ऐसा लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतर रही है। अक्षय कुमार की यह कॉमेडी-एक्शन फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है। मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई।

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस अपडेट

सैकनिलक के अनुसार अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने पांचवें दिन 9.25 करोड़ की कमाई की, जो सोमवार की 8.50 करोड़ की कमाई से थोड़ी ज्यादा है। लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट ट्रेंड से पता चलता है कि शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। इसके साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ हो गया है, जबकि इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 81.50 करोड़ है। पांचवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही।

वेलकम टू द जंगल का विदेश में बजा डंका

फिल्म ने विदेशों में भी अपनी अच्छी कमाई जारी रखी और पांचवें दिन 3 करोड़ कमाए। इसके साथ ही इसकी इंटरनेशनल कमाई 22.95 करोड़ तक पहुंच गई है। घरेलू कमाई को मिलाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक दुनिया भर में कुल 120.12 करोड़ की कमाई कर ली है।

संजय दत्त ने क्यों छोड़ी वेलकम टू द जंगल

यह फिल्म गैंगस्टर्स, अपराधियों और अजीब किरदारों के एक ग्रुप के बारे में है, जो बॉर्डर के पास एक जंगल में एक-दूसरे से टकराते हैं। कहानी फिल्म की शूटिंग जैसे ऑपरेशन से शुरू होती है, वह जल्द ही अपराध, कन्फ्यूजन और एक्शन से भरपूर अजीबोगरीब घटनाओं की एक सीरीज में बदल जाती है। हाल ही में डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त शुरू में इस फिल्म का हिस्सा थे और उन्होंने फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था, लेकिन आखिर में उन्हें शूटिंग छोड़नी पड़ी। हालांकि, उन्हें US जाना था। वह अपने इलाज के लिए वहां गए थे और मैं इतने सारे एक्टर्स की डेट्स नहीं बदल सकता था।

ये भी पढे़ं- ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़

‘वेलकम टू द जंगल’ के इंटरवल में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को रोका, दिया तगड़ा सरप्राइज सॉन्ग, दिशा पाटनी से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp