कंगना रनौत ने राम कपूर की ‘लॉक अप 2’ में लगाई क्लास, बोलीं- ‘अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?’

कंगना रनौत ने राम कपूर की ‘लॉक अप 2’ में लगाई क्लास, बोलीं- ‘अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?’

लॉक अप सीजन 2 पिछले हफ्ते 15 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ, जिसमें मशहूर टेलीविजन एक्टर राम कपूर भी शामिल हैं। पहले दिन से ही राम अपने बेतुके बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटो रहे हैं। हालांकि, होस्ट फराह खान ने उन्हें सेफ खेलने और किसी भी तरह के ड्रामा से दूर रहने को कहा है। अब हाल ही में एक्स होस्ट कंगना रनौत को उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें टोकते हुए और उनसे पूछते हुए देखा गया कि अगर उन्हें लगता है कि वह इसके लिए बहुत बड़े हैं तो उन्होंने शो में आने की जहमत क्यों उठाई।

कंगना रनौत ने राम कपूर की बोलती कर दी बंद

‘लॉक अप 2’ के अपकमिंग एपिसोड में हमने देखने को मिलेगा कि कंगना रनौत कंटेस्टेंट से उनके पहले कुछ दिनों की परफॉर्मेंस के बारे में सवाल करती हैं। उन्होंने खास तौर पर राम कपूर को टोका और कहा, ‘राम गेम को सीरियसली नहीं लेना था और अगर लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो तो तुम आए हो क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?’

राम कपूर को बचाव करने का नहीं मिला मौका

कंगना रनौत के सावल का जवाब देते हुए, राम कहते हैं, ‘जब सही समय आएगा तो मैं भी अपनी सच्चाई को मानूंगा और यहां किसी से भी बेहतर बनूंगा।’ कंगना ने जवाब दिया, ‘अगर तुम बेहतर बनना चाहते हो तो अपना बचाव मत करो।’ बता दें कि यह सिर्फ प्रोमो है, क्योंकि पूरा एपिसोड अगले हफ्ते शनिवार को आएगा। कंगना रनौत की एंट्री से लॉक अप में बड़ा धमाका होने वाला है।

राम कपूर के बेतुके बयान

शो में पहले राम ने शादी में बेवफाई का बचाव किया और कहा कि प्यार में कोई भी चीज रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बनती। इस पर उनकी साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के साथ बहस भी हुई थी और कहा कि चीटिंग गलती से होती है। इसके बाद हाल ही में होस्ट के साथ बहस करने की वजह से सोशल मीडिया पर राम की आलोचना हुई थी। कई दर्शकों ने अपनी निराशा जाहिर की कि उन्होंने अपनी गलतियों को नहीं समझा और फराह खान के साथ बहस में उलझ गए। इस हफ्ते अब तक सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से बच गए हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट अभी भी अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पहले दिया था रोने के लिए कंधा, अब श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा की बुराई, बोलीं- ‘इसे कोई लड़की शादी नहीं करेगी’

कंगना रनौत की ‘लॉक अप 2’ में होगी एंट्री, पहले एलिमिनेशन में मचेगी हलचल, डेंजर जोन में 5 कंटेस्टेंट्स

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp