Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीन महीने में हुई 4 नई एंट्री, ‘धुरंधर’ एक्टर का नाम भी है शामिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीन महीने में हुई 4 नई एंट्री, ‘धुरंधर’ एक्टर का नाम भी है शामिल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपनी कहानी नहीं, बल्कि कास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके पुराने और नए किरदार लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस शो को 2 एक्टर्स ने अलविदा कहा था, जिसके बाद तीन महीने में 4 नई एंट्री हुई और सभी ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। भले ही रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का ये लोकप्रिय टीवी शो टीआरपी में धमाका नहीं कर पा रहा है, लेकिन इसके कलाकार अपने बेहतरीन काम के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मेकर्स भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आर्यन पोद्दार और कृष बंसल के रोल में ये एक्टर आएंगे नजर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक तीन पीढ़ियां बदल चुकी हैं और चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने पांचवीं पीढ़ी को लेकर जबरदस्त प्लान बनाया है, जिसकी झलक शो में अभी से देखने को मिल रही है। सीरियल में हाल ही में कई नई और रोमांचक एंट्रियां हुई हैं, जो शो में धूम मचा रहे हैं। आर्यन पोद्दार के किरदार में मंथन सेठिया की जगह अब हितुल पुजारा नजर आ रहे हैं। वहीं, ऋषभ जायसवाल की जगह आर्यन अरोड़ा ने ली है।

Image Source : INST/@HITULPUJARA,AARYANARORAAA,ANJUJADHहितुल पुजारा, आर्यन अरोड़ा, अंजू जाधव और ईशा धीरवानी

YRKKH में इन 2 एक्ट्रेस की हुई एंट्री

ऋषभ जायसवाल और मंथन सेठिया ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह दिया है। इन दोनों एक्टर के जाते ही शो में 4 नई एंट्री हुई। हितुल पुजारा और आर्यन अरोड़ा के अलावा दो नई एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई, जिसमें अंजू जाधव और ईशा धीरवानी का नाम शामिल है। बता दें कि ईशा धीरवानी शो में एक नए किरदार के तौर पर शामिल हुई हैं, जो आर्यन से प्यार करती है। वहीं, अंजू जाधव ने एक विलेन के रूप में एंट्री की है, जिसके आने के बाद से अरमान और अभिरा की जिंदगी में तहलका मच गया है।

रहमान डकैत के बेटे नईम बलोच का धमाका

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आर्यन पोद्दार का किरदार हितुल पुजारा निभा रहे हैं, जो ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के बडे़ बेटे नईम बलोच बने थे। सोशल मीडिया पर उन्हें इस किरदार में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। कमाल की बात यह है कि इस नई एंट्री के बाद टीआरपी रेटिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला था।

ये भी पढे़ं-

लगातार फ्लॉप से टूट गया था सुपरस्टार मां का बेटा, एक्टिंग छोड़ बनना चाहता था पायलट, सलमान खान की फिल्म से चमकी किस्मत

12 जून को ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मै वापस आऊंगा’ में होगा क्लैश, कंगना रनौत और इम्तियाज में होगी टक्कर?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp