
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने वाराणसी के ताज गैंगेस में पारंपरिक शादी समारोह में अक्षिता राज के साथ शादी करके अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत की है। उनकी खुशी के इस जश्न में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस खास मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी मौजूद थे, जो नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश दीप और अक्षिता की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे फैंस को जोड़े के इस खास दिन की झलक देखने को मिल रही है।
आकाश दीप-अक्षिता राज को पवन सिंह ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कई क्लिप्स में पवन सिंह को आकाश दीप और अक्षिता राज के साथ पोज देते और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी एक्टर-सिंगर शादी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। वह वहां मौजूद कई सेलिब्रिटीज में से एक थे, जिन्होंने इस शादी को यादगार बना दिया और महफिल लूट ली।
भोजपुरी गानों पर झूमे आकाश दीप
इस जश्न का एक मुख्य आकर्षण आकाश दीप का अपनी बारात में भोजपुरी गानों पर डांस करना था, जिससे साफ पता चल रहा था कि वह अपनी शादी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शादी को एक खास बनारसी थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें भगवान शिव से जुड़ी चीजें जैसे डमरू, नंदी और महादेव के प्रतीक शामिल थे। पारंपरिक रस्में रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरी की गईं, जिससे यह आयोजन निजी होने के साथ-साथ शानदार भी रहा। वाराणसी में शादी से दो दिन पहले प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे।
आकाश दीप की काबिलियत बनी पहचान
आकाश दीप देश के उन तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, जिनसे हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से आकाश ने बहुत ही कम समय में भारतीय टीम में अपनी खास जगह बना ली है। बता दें कि उन्होंने 23 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
कौन हैं अक्षिता राज?
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज बिहार के रोहतास की हैं। वह अमित कुमार सिंह और रेनू सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की डिग्री हासिल की।
ये भी पढे़ं- प्रेग्नेंट सामंथा रुथ ने मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान, एक्ट्रेस ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी, बोलीं- ‘मैं जल्द वापस आऊंगी’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
