‘कभी खुशी कभी गम’ का गोल मटोल लड्डू अब हो गया है बड़ा, 25 साल में इतना बदल गया अंदाज

‘कभी खुशी कभी गम’ का गोल मटोल लड्डू अब हो गया है बड़ा, 25 साल में इतना बदल गया अंदाज

14 दिसंबर, 2001 में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था- कभी खुशी कभी गम, जो हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी, किरदार और डायलॉग आज भी दर्शकों को रटे हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे स्टार लीड रोल में नजर आए थे, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया। काजोल और शाहरुख की केमेस्ट्री के साथ-साथ ऋतिक और करीना की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई। इनके अलावा यंग पूजा और रोहन के रोल में दिखे मालविका राज और कविश मजूमदार को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म में कविश मजूमदार ने छोटे रोहन उर्फ लड्डू के रोल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जो अब चकाचौंध की दुनिया से दूर चल रहे हैं। चलिए जानते हैं अब कविश मजूमदार कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाई थी धूम

‘कभी खुशी कभी गम’ का निर्देशन करण जौहर ने किया था। सबसे खास बात तो ये है कि 40 करोड के बजट में बनी इस फिल्म नेबॉक्स ऑफिस पर करीब 135.53 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो उन दिनों के हिसाब से काफी ज्यादा थी। फिल्म में सभी के अभिनय की जमकर तारीफ की गई फिर चाहे वो शाहरुख खान-काजोल हों, अमिताभ  बच्चन-जया बच्चन या फिर छोटे पूजा और रोहन यानी मालविका और कविश, जिन्हें देखते ही दर्शकों के चेहरे पर हंसी आ जाती है।

कभी खुशी कभी गम के रोहन कौन हैं?

कभी खुशी कभी गम में लड्डू का किरदार कविश मजूमदार ने निभाया था, जो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली मूवी थी। कविश ने करण जौहर की इसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखे थे, जिसके बाद सबको लगा कि उनका करियर काफी लंबा चलने वाला है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। कविश जब कॉलेज गए तो शॉर्ट फिल्में बनाना शुरू कर दिया। वहीं 2009 में आई फिल्म ‘लक’ में उन्होंने सोहम शाह के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग में कमबैक का फैसला लिया और 2013 में आई  फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ में काम किया। इसके बाद कविश 2014 में आई ‘मैं तेरा हीरो’ और रितेश देशमुख की फिल्म ‘बैंकचोर’ में भी नजर आए थे।

कभी खुशी कभी गम के लड्डू का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

कभी खुशी कभी गम को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं और इन 25 सालों में कविश भी काफी बदल गए हैं। फिल्म में एक मोटू से क्यूट बच्चे के रोल में दिखाई दिए कविश अब अपना काफी हद तक वजन कम कर चुके हैं, जिसके चलते पहली नजर में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। कविश मजूमदार के लुक्स तो अब भी 25 साल पहले के लड्डू जैसे हैं, लेकिन उन्होंने वजन काफी कम कर लिया है। सोशल मीडिया पर अब कविश काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और लेटेस्ट प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल देते रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग

भोपाल में होटल चला रहे हैं अमिताभ बच्चन के साढ़ू भाई, 11 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड, बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp