
सूर्या और तृषा कृष्णन की नई फिल्म ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि रिलीज से ठीक पहले इसमें कुछ देरी हुई थी और शो भी रद्द हो गए थे। प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और उन्हें उम्मीद थी कि ये फिल्म बहुत अच्छी होने वाली है और ऐसा ही हुआ कहानी से लेकर एक्शन तक, सबकुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा और इसकी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला।
करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के दूसरे दिन 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब तक 44.98 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ हो गया है। दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की जबरदस्त बज बना हुआ है। सूर्या की लंबे समय बाद किसी मास एक्शन फिल्म में वापसी और रिलीज के बाद मिले शानदार रिव्यू ने उन्हें खुश कर दिया है। रविवार के बाद फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन देखना दिलचस्प होगा। ऐसा लगता है कि रविवार तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
सूर्या ने फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो
शनिवार शाम को सूर्या ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और सभी को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया भर से हमें जो प्यार, नाम और शोहरत मिल रहा है, उसका श्रेय Karuppu की पूरी कास्ट और क्रू को जाता है, जिन्होंने इस पर भरोसा किया और कड़ी मेहनत की। इसे DreamWarriorpic, S R Prakash Babu और prabhu_sr ने सपोर्ट किया। प्यारे kalaivananoffl, आपका धन्यवाद कि आपने एडिटिंग पूरी होने तक सिर्फ हमारी फिल्म पर ही ध्यान दिया। आपने अपने नवजात बच्चे की देखभाल के साथ-साथ हमारे काम को भी बखूबी संभाला, हम इसकी बहुत सराहना करते हैं। साई! SaiAbhyankkar, आपका शुक्रिया अदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपको जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सिनेमाघरों में हमारी फिल्म में जिस तरह का जोश और जश्न देखने को मिल रहा है, उसकी रीढ़ आप ही हैं। dop_gkvishnu बावा! शूटिंग के दौरान आपने मुझ पर जो बेपनाह प्यार बरसाया, उसके लिए मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। आपने और आपकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए दिन-रात एक कर दिया। आपका प्यार ही Karuppu के लिए ‘जादुई धूल’ जैसा है।’
ये भी पढ़ें-
दूरदर्शन का 37 साल पुराना शो, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार ने किया था काम, IMDB पर मिली 7.8 रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






