‘गोविंदा के नहीं बाल, लगाते हैं पैच’, सुनीता आहूजा ने मजे-मजे में खोल दी चीची की पोल

‘गोविंदा के नहीं बाल, लगाते हैं पैच’, सुनीता आहूजा ने मजे-मजे में खोल दी चीची की पोल

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके इसी अंदाज के चलते कई बार ये अफवाहें भी उड़ चुकी हैं कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक नहीं है। लेकिन, विवादों के बाद खुद सुनीता आहुजा इन विवादों पर फुल स्टॉप भी लगा देती हैं। अब एक बार फिर सुनीता आहूजा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा के हेयरस्टाइल और घने बालों के पीछे के राज के बारे में खुलकर बात की, जो अक्सर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहता है। इसी के साथ सुनीता अपने पति का बचाव करती भी दिखीं। सुनीता ने बताया कि गोविंदा के बाल असली नहीं हैं, लेकिन इसमें कोई शर्म वाली बात नहीं है क्योंकि आज के समय में कई एक्टर हेयरपैच पहनते हैं।

सुनीता ने कहा- हेयरपैच लगाते हैं गोविंदा

मैशबैल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लुक और समय के साथ उसमें आए बदलावों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘चीची अब भी हैंडसम लगते हैं, लेकिन पहले उनके बाल असली थे। अब वह पैच (नकली बाल) लगाते हैं।’ सुनीता आगे कहती हैं- ‘इसमें कोई शर्म वाली बात नहीं है, इसमें छिपाने जैसा भी कुछ नहीं है। कई हीरो पैच लगाते हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं कई महिलाएं भी पैच लगाती हैं।’ ऐसा कहते हुए सुनीता ने इस ओर इशारा भी कर दिया कि बॉलीवुड में कई एक्टर गंजे हैं।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास

कुछ महीने पहले, सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट पर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। बातचीत के दौरान, उन्होंने गोविंदा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि, सुनीता के आरोपों के बाद गोविंदा ने भी इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी और इन्हें झूठा बताया था। सुनीता कई बार अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं। उनके अनुसार, जब वह 15 साल की थीं, उन्हें गोविंदा से प्यार हो गया था और अब उनके साथ को 43 साल हो चुके हैं।

गोविंदा का करियर

गोविंदा के करियर की बात करें तो चीची 40 सालों से हिंदी फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 1986 में ‘इल्जाम’ फ़िल्म से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में ब्लॉकबस्टर्स की झड़ी लगा दी। एक समय था जब वह इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सफल एक्टर थे।  उन्होंने अपने करियर में ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी सफल फिल्में दी हैं और लोगों के दिलों पर सालों राज किया। अपने अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी अनोखी डांस स्किल्स से भी दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई। आज भी उनका डांस स्टाइल काफी फेमस है।

ये भी पढ़ेंः दीया मिर्जा ने जलवायु परिवर्तन के लिए पुरुषों को ठहराया जिम्मेदार, बयान पर मचा बवाल, अब बोलीं- ‘अपनी बात पर कायम हूं’

रणवीर या दीपिका, कौन रखता है दुआ का ज्यादा ख्याल? नाना प्रकाश पादुकोण ने बेटी-दामाद की पेरेंटिंग स्टाइल पर की बात

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp