
जैकी भगनानी बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं और अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैकी ने साल 2009 में आई फिल्म ‘कल किसने देखा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को विवेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अपने डेब्यू से पहले जैकी 150 किलो ग्राम के हुआ करते थे। जैकी हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे थे और खुद ही इस किस्से का खुलासा किया है।
जैकी ने बताया 150 किलो वजन का सच
बचपन में मोटापे से जूझने के बारे में खुलकर बात करते हुए जैकी भगनानी ने बताया कि बचपन में उनका वजन लगभग 150 किलो था। जिसके कारण उन्हें अक्सर ट्रोल होना पड़ा था और लोग चिढ़ाया करते थे। एक घटना को याद करते हुए जो सालों तक उनके मन में बसी रही, जैकी ने बताया, ‘मुझे आज भी याद है कि अक्षय सर पर एक फिल्म बनी थी, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’। उस समय निर्माताओं के बीच यह चर्चा चल रही थी कि वे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पहलवान योकोजुना को बुला रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड के लिए भारत ला रहे हैं। उस समय यह बहुत चर्चित खबर थी। मुझे याद है कि जब ये सब बातें हो रही थी तो मेरे दिमाग में चल रहा था कि क्यों किसी और को बुलाना मैं हूं न।’
आज तक नहीं भूले ट्रोलिंग
जैकी ने ये भी खुलासा किया कि बचपन का दौर अहसासों का ऐसा कच्चा समय होता है कि उस समय की बातें आपके जहन में बस जाती हैं। जैसे मुझे ट्रोलिंग की कई बातें ऐसी याद हैं जो मेरे साथ हो चुकी हैं। जब मैं किसी को हंसते हुए देखता था तो लगता था कि ये शायद मुझ पर हंस रहा है। जैकी ने अपने बचपन के दौर को याद किया और बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में डेब्यू के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। साथ ही जैकी ने ये भी बताया कि कैसे उनके पिता ने भी उन्हें लॉन्च करने से मना कर दिया था। जैकी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की और खुद को काफी अनुशासित कर लिया। बाद में जैकी ने कई फिल्मों में काम किया है। जैकी की फिल्म ‘वैलकम टू कराची’ में काफी पसंद किया गया था और ये 2015 में रिलीज किया गया था।
पहले ही दिन राम चरण की फिल्म पेड्डी ने लगाया शतक, 112 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
