digital products downloads

दीपिका पादुकोण की ‘गुड गर्ल’ इमेज को बताया FAKE, अब इम्तियाज अली ने दी सफाई

दीपिका पादुकोण की ‘गुड गर्ल’ इमेज को बताया FAKE, अब इम्तियाज अली ने दी सफाई

फिल्म मेकर इम्तियाज अली हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए। इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण के बारे में हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान दीपिका को लेकर कहा कि वह ‘अच्छी लड़की वाली इमेज’ का दिखावा करती हैं। इस बातचीत का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और इम्तियाज अली ट्रोल्स से घिर गए। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो क्लिप दोबारा शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने बताया कि दीपिका पर उनका ये कमेंट मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया था, और उनका दीपिका को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने आगे ये भी कहा कि दीपिका जानती हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं और उनका कितना सम्मान और प्रशंसा करते हैं।

इम्तियाज़ अली ने दीपिका के बारे में क्या कहा था?

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन के दौरान, इम्तियाज अली ने न्यूज 18 से बात करते हुए ‘कॉकटेल’ से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘मैंने ‘कॉकटेल’ फिल्म की कहानी लिखी थी। जब इस फिल्म के लिए कास्टिंग चल रही थी तो उन्होंने दीपिका को मीरा के रोल के लिए ऑडिशन देने को कहा, जो बाद में डायना पेंटी ने निभाया। फिर दीपिका ने मुझे फोन किया और मैंने उससे वेरोनिका का रोल करने को कहा। मैंने कहा, ‘क्यों न तुम वेरोनिका के लिए ऑडिशन दो?’

गुड गर्ल की इमेज बना रही थीं दीपिका- इम्तियाज अली

इम्तियाज अली ने बातचीत के दौरान आगे कहा- ‘वेरोनिका उन दिनों दीपिका की छवि से बिल्कुल अलग थी। लेकिन चूंकि मैं उनके साथ अक्सर पार्टियों में जाता रहता था, इसलिए मुझे पता है कि वह कितनी बिंदास और बेबाक हो सकती है, भले ही उस समय वह एक ‘गुड गर्ल’ वाली इमेज पेश कर रही थी। मगर अब लोग उसका असली चेहरा देख चुके हैं। इसलिए मुझे लगा कि दीपिका के लिए यह एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे पता था कि इसमें भावनात्मक पहलू भी हैं, इसलिए यह रोमांचक था।’

इम्तियाज अली ने दी सफाई

इस बयान के बाद मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए इम्तियाज़ अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया है, जिसमें लिखा, ‘मेरी प्यारी और खूबसूरत दीपिका पादुकोण, तुम मेरी दोस्त हो, मेरी बडी हो। तुम मेरी हंसी-मजाक की सबसे भरोसेमंद साथी हो। मुझे लगता है कि तुम मजाक में कही गई मेरी बातों को कभी गलत नहीं समझोगी, क्योंकि तुम्हे पता है कि मैं तुम्हें कितना पसंद करता हूं, तुम्हारी कितनी तारीफ करता हूं। मैं तुम्हें समझता हूं और तुम्हारी बहुत कद्र करता हूं। लेकिन, मुझे बताया गया है कि तुम हो सकता है कि मेरी बात को गलत समझ लो और तुम्हें बुरा लग सकता है। इसलिए मैं बस तुमसे यही कहना चाहता हूं कि प्लीज ऐसा मत करना। तुम्हारे साथ बुरा बर्ताव मेरे लिए कम से कम इस जन्म में तो मुमकिन नहीं है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसे स्पष्टीकरण लिखना पड़ेगा, लेकिन काफी समय हो चुका है इसलिए मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और हमेशा प्यार।’

इस फिल्म में साथ किया काम

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण ने रोमांटिक ड्रामा ‘लव आज कल’ (2009) और ‘तमाशा’ (2015) में साथ काम किया था। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इन दोनों फिल्मों को उनकी इमोशनल कहानी और यादगार म्यूजिक के लिए सराहा गया था।

ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स पर 6 दिन पहले आई 7 एपिसोड की सीरीज, ड्रामा-रोमांस और शोऑफ से भरी, अरबपतियों की लाइफस्टाइल देख चौंके लोग

जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस में हार्ड डिस्क की चोरी, चोर ने हजारो में बेचा लाखों का डेटा, हुआ गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp