प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म

प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म

अमेजन प्राइम वीडियो पर हर दिन और हर घंटे कई तरह की फिल्में-सीरीज रिलीज होते हैं, जिनमें से कुछ ही ओटीटी दर्शकों को पसंद आती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है, जब कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती हैं और ओटीटी पर हिट हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं, जो अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी और साल 2026 महा फ्लॉप साबित हुई। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ इस साल की महा फ्लॉप फिल्मों में से एक है, जो बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई और सिनेमाघरों में रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई। अब ये फिल्म दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही धमाका कर दिया।

प्राइम वीडियो पर छाई 2026 की फ्लॉप फिल्म

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। इसके पहले इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी स्ट्रीम किया जा चुका है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को बेशक थिएटर्स में दर्शक नहीं मिली, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ टॉप 7 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।

गिन्नी वेड्स सनी 2 की कहानी

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कहानी ऋषिकेश में रहने वाले एक सीधे-साधे और कुश्ती के शौकीन लड़के शिवंश चतुर्वेदी पर है, जिसे प्यार से सनी कहते हैं। उसे एक झूठे छेड़छाड़ के मामले में फंसा दिया जाता है और इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। दूसरी ओर, गिन्नी की सगाई टूट जाती है। इसकी कहानी में आगे यह भी देखने को मिलेगा कि शादी के बाद की परिस्थितियां कैसे बदलती हैं और गलतफहमियां रिश्ते को कमजोर करने लगती है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे एक अलग सोच वाले कपल अपने रिश्ते को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं।

गिन्नी वेड्स सनी 2 बॉक्स ऑफिस

विनाश तिवारी और मेधा शंकर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। इसका प्रोडक्शन बजट 16 करोड़ रुपये था, जबकि इसने दुनिया भर में लगभग 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। घरेलू भारतीय बाजार में इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने लगभग 1.58 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

ये भी पढे़ं-

पामेला सेरेना कौन हैं? ‘देसी ब्लिंग’ स्टार बनेंगी ‘लॉक अप 2’ की नई कैदी, लगाएगी ग्लैमर का तड़का

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने बयां किया दर्द, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts:

Padma Awards 2026: ममूटी और अलका याग्निक को राष्ट्रपति ने किया पद्म भूषण से सम्मानित, आर माधवन को मि...

सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान का जलवा, 'कोई मिल गया' पर किया धांसू डांस, इंटरनेट पर ...

करण औजला के गाने पर झूमे विराट कोहली, फुल मस्ती मूड में दिखें किंग कोहली, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर ने परिवार संग की माता की पूजा, कपूर खानदान ने ढोल पर लगाए ठुमके, अर्जुन के डा...

'मैं वापस आऊंगा' फिल्म ने बदला लोगों का विश्वास

ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं पहली पत्नी, कोख में ही खो दी संतान, छलका दर्द

हॉरर वर्ल्ड में इमरान हाशमी की वापसी, 'रूह' से सामने आई पहली झलक

international yoga day 2026: योग दिवस पर पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहीं शिल्पा?

OTT पर आ रहा भरोसे, ताकत और सर्वाइवल का 'एलायंस' खेल, कुणाल खेमू में होगी कंटेस्टेंट की लगाम, ट्रेलर...

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp