
मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। इस रोमांटिक मौसम का लुत्फ उठाते हुए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी पत्नी व कटरीना कैफ के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रोमांस देख फैंस बस यही कह रहे हैं कि दोनों के बीच सच्चा प्यार है। सामने आई तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। इस तस्वीर पर रिएक्शन्स की भरमार है, कोई इन्हें मेड फॉर ईच अदर बता रहा है तो कोई विहान के मम्मी-पापा कह रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज की इस तस्वीर में कटरीना, विक्की के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं और दोनों सामने की ओर देख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ विक्की ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘बारिश और तुम।’
मंच के मजाक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पिछले साल एक शो के दौरान विक्की कौशल ने अपनी और कटरीना की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि दोनों पहली बार एक अवॉर्ड शो के बैकस्टेज पर मिले थे, जहां कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने उनका परिचय करवाया था। इसके बाद एक अन्य अवॉर्ड फंक्शन में दोनों का आमना-सामना हुआ, जहाँ विक्की ने मजाक-मजाक में कटरीना को स्टेज पर प्रपोज कर दिया था। विक्की ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह स्क्रिप्टेड मजाक था जो उन्हें हर एक्ट्रेस के साथ करना था, लेकिन कटरीना के साथ उनका यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों को उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आई।
यहां देखें पोस्ट
शादी और नए सफर की शुरुआत
स्टेज के उस हल्के-फुल्के पल ने धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते का रूप ले लिया। कुछ समय तक गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस जोड़े ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के आलीशान ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा’ में बेहद निजी, लेकिन भव्य अंदाज में शादी रचा ली। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अपनी शादी के बाद इस जोड़े के घर एक और बड़ी खुशी आई, जब 7 नवंबर 2025 को कटरीना और विक्की ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया।
दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगर काम की बात करें तो कटरीना कैफ को आखिरी बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था, जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनकी किसी भी अपकमिंग फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद है वो जल्द वापसी करेगीं। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। आने वाले समय में विक्की निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ की होगी सुस्त शुरुआत, YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लिड फिल्म को एडवांस बुकिंग में लगा झटका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
