
‘राणाबाली’ को लेकर काफी बज है। फिल्म में विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म के पहले लुक ने ही लोगों का दिल जीत लिया था और लोगों के बीच इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया था। अब फिल्म के मेकर्स ने नया अपडेट साझा किया है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार की एंट्री हो रही है। मेकर्स ने फिल्म से हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है। भारत के इतिहास की कुछ अनसुनी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस ऐतिहासिक फिल्म में विजय देवरकोंडा एक निडर योद्धा के रूप में और रश्मिका मंदाना ‘जायम्मा’ के रोल में नजर आएंगी।
साल 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शुमार
‘राणाबाली’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है। माइथ्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले बन रही इस ऐतिहासिक फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं, और इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म की शानदार दुनिया, दमदार कैरेक्टर रिवील्स से लेकर इसके कमाल के म्यूजिक तक, हर एक अपडेट ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
‘द ममी’ फेम अर्नोल्ड वोस्लू का खतरनाक लुक रिवील
इस बज को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू के बर्थडे के मौके पर उनका एक बेहद जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया है। कल्ट हिट ‘द ममी’ फ्रैंचाइजी में ‘इमहोटेप’ का आइकॉनिक रोल निभाने के लिए मशहूर वोस्लू, इस फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मेकर्स ने उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्राउट – सर थियोडोर हेक्टर’ के रूप में इंट्रोड्यूस किया है। इस इंटेंस पोस्टर में वे एक कमांडिंग अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने एक मेटैलिक केप पहना हुआ है और उनके पीछे से धुआं निकलता दिख रहा है। यह पोस्टर इशारा करता है कि इस ऐतिहासिक फिल्म में उनका एक बेहद दमदार और अहम रोल होने वाला है, जिसने अभी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर किया हॉलीवुड स्टार का स्वागत
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट – सर थियोडोर हेक्टर, ‘द ममी’ में ‘इमहोटेप’ के रूप में दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने से लेकर, अब Ranabaali में बेरहम ‘सर थियोडोर हेक्टर’ के रूप में एक नए सफर की शुरुआत, हैप्पी बर्थडे और भारतीय सिनेमा में आपका स्वागत है-टीम Ranabaali’
‘ओ मेरे साजन’ गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
‘राणाबाली’ एक भव्य ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो औपनिवेशिक दौर के बैकड्रॉप पर बनी है और भारत के इतिहास के कुछ ऐसे पन्नों से प्रेरित है जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। विजय देवरकोंडा फिल्म में एक निडर योद्धा के लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जायम्मा’ का किरदार निभा रही हैं। फैंस के इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, फिल्म का रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ एक बहुत बड़ा हिट बनकर उभरा है, जिसमें फिल्म के इस ग्रैंड स्केल के बीच दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर 1 लाख (100K) से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं और यूट्यूब पर इसे 3 मिलियन (30 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब अर्नोल्ड वोस्लू के इस दमदार कैरेक्टर पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है, जिसने रिलीज से पहले ही इसके बज को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट
राहुल संकृत्यान के डायरेक्शन में बनी और टी-सीरीज के सहयोग से ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ के वाई रवि शंकर और नवीन यरनेनी द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘राणाबाली’ में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं। यह फिल्म विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी की वापसी करा रही है, जो पर्दे पर एक बार फिर कमाल दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म में कलाकारों की एक मजबूत फौज शामिल है, जिसमें इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी नजर आएंगे, जो इसे ग्लोबल लेवल पर और ज्यादा खास बनाते हैं। ‘राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: क्या ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? टीम के स्पोक्सपर्सन ने बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
