
अल्का याग्निक दो साल से लाइमलाइट से दूर थीं, न वो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आती थीं और न ही उन्हें कहीं स्पॉट किया जाता था, उन्होंने इस दौरान कोई नया प्रोजेक्ट भी नहीं किया, लेकिन हाल ही वो पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल हुईं। दरअसल एक्ट्रेस को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इस समारोह से उनकी कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिन्हें देखने के बाद फैंस फिक्रमंद हो गए कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है और वो किस हाल हैं। उन्हें किसी के सहारे और व्हीलचेयर पर चलते देख फैंस सवाल करने लगे कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि वो इस तरह नजर आईं। लोगों ने उनकी सेहत को लेकर इस कदर चिंता जाहिर कि अब सिंगर ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है और बताया कि वो अब ठी हैं और बेहतर हो रही हैं। फैंस को भरोसा दिलाते हुए सिंगर ने पोस्ट साझा किया है।
अल्का याग्निक ने क्या लिखा?
पद्म भूषण सेरेमनी के बाद व्हीलचेयर पर उनका एक वीडियो देखकर उनके फैंस परेशान हो गए थे। इस अनुभवी सिंगर ने 2024 में एक पब्लिक पोस्ट में बताया था कि वह रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं। गुरुवार 25 जून को शेयर की गई एक पोस्ट में अल्का याग्निक ने अपने फैंस को बताया कि वह अच्छी तरह से ठीक हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक ऑफ़िशियल बयान में उन्होंने लिखा, ‘आपके प्यार, चिंता और अनगिनत शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सेरेमनी के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बस थक गई थी और निकलते समय मैंने व्हीलचेयर की मांग की थी।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘कृपया चिंता न करें। मैं अब बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं और उन दुआओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं जो मुझे मजबूत बनाते रहते हैं। इस शानदार सम्मान के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया। आइए इस खुशी के मौके को एक साथ मनाएं। आभार और प्यार के साथ, अल्का याग्निक।’
पद्म भूषण सम्मान के बाद अल्का याग्निक ने अपनी सेहत के बारे में बात की
पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी सेहत को लेकर लोगों की चिंता पर बात करते हुए सिंगर ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट, पब्लिक अपीयरेंस और अपनी यात्रा के बारे में ज़्यादा कुछ शेयर करने से दूर रही हूं। आप में से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुज़र रही हूं और इस दौरान आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा है। आज जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक प्रतिष्ठित पद्म भूषण को लेने के लिए बाहर निकली तो मेरा दिल आभार से भरा हुआ था। यह सम्मान मुझे बहुत विनम्र महसूस कराता है और भले ही इस पर मेरा नाम हो, लेकिन यह उतना ही उस हर सुनने वाले का भी है जिसने मेरी आवाज का अपनी जिंदगी में स्वागत किया, मेरी पीढ़ियों तक मेरे गानों को पहुंचाया और अच्छे और मुश्किल दोनों ही समय में मेरे साथ खड़े रहे।’
ये भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ जैसा गेम पलटेगी ‘वेलकम टू द जंगल’? एडवांस बुकिंग भले ही धीमी, पर पहले दिन की कमाई को लेकर बड़ा दावा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
