करीबी को खोकर दर्द में सलमान खान, गम में डूबा पूरा खान परिवार, भतीजे निरवाण के नहीं रुके आंसू

करीबी को खोकर दर्द में सलमान खान, गम में डूबा पूरा खान परिवार, भतीजे निरवाण के नहीं रुके आंसू

सलमान खान और उनके पूरे परिवार के लिए ये मुश्किल वक्त हैं। दरअसल सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया है, जिससे एक्टर और उनका परिवार गम में डूबा हुआ है। खान परिवार आज एक साथ श्मशान घाट पर स्पॉट किया गया। कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सलमान खान पहुंचे। इस दौरान परिवार के बाकी सदस्य भी वहां मौजूद थे। सलमान खान अंतिम संस्कार के दौरान काफी दुखी और परेशान दिखे। उनकी आंखें आंसू से भरी हुई थीं। भारी सिक्योरिटी के बीच सलमान खान को श्मशान खाट से बाहर आते हुए स्पॉट किया जा सकता है। उन्हें संभालते और उनका साथ देते बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। 

सलमान खान और परिवार दिखा भावुक

सोशल मीडिया पर पैपराजी पेजों ने कई वीडियो शेयर किए हैं। सलमान को सुरक्षा और करीबी साथियों के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचते और फिर वहां से बाहर आते देखा गया। हाथ जोड़कर खड़े सलमान काफी दुखी लग रहे थे और खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। एक पल ऐसा भी आया जब सलमान भावुक हो गए और टूटते हुए दिखे। वो अपने एक साथी को गले लगाकर रो पड़े। ऑनलाइन सामने आए इन वीडियो ने फैंस को भी भावुक कर दिया। सलमान के अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी गमगीन नजर आए, फिर चाहे वो अरबाज हों या सोहेल और अर्पिता खान शर्मा। सलीम खान की दूसरी पत्नी भी श्माशान घाट पर कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने पहुंची थीं। उनके अलावा दोनों भतीजे अरहान खान और निरवाण खान भी इमोशनल नजर आए। भांजे अयान अग्निहोत्री भी इमोशनल नजर आए।

फैंस ने सलमान को किया सपोर्ट

कहा जाता है कि कुमुद राणे खान परिवार की करीबी दोस्त थीं और अंतिम संस्कार में पूरे परिवार की मौजूदगी जाहिर करती है कि वो कितनी करीबी रही होंगी। साधारण चेक वाली शर्ट और जींस पहने सलमान इस मौके पर सादगी से पेश आए। हालांकि उनकी भावुक हालत किसी से छिपी नहीं रही। फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्टर को सपोर्ट किया है और उनके लिए खास मैसेज लिख रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि सलमान मुश्किल समय में हमेशा उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं जिन्हें वे प्यार करते हैं। एक पैपराजी पोस्ट में लिखा था, ‘सलमान खान कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में भावुक हो गए, जो परिवार की करीबी दोस्त थे।’ जबकि वीडियो पर कमेंट में एक शख्स ने लिखा था, ‘मजबूत बने रहो भाईजान।’ कई फैंस ने इस क्लिप पर दुख भरे मैसेज के साथ प्रतिक्रिया दी और इतने मुश्किल समय में मौजूद रहने के लिए एक्टर की तारीफ की।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान

सालों से सलमान खान ने अक्सर अपने जीवन में परिवार, वफादारी और लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों के महत्व के बारे में बात की है। कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर एक्टर के भावुक पक्ष को लोगों के सामने रखा है। आखिरी बार सलमान खान सिकंदर में नजर आए थे। अब वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आएंगे। फिल्म में चित्रांगदा सिंह उनके साथ लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें: New OTT Release: इस हफ्ते मचेगा मनोरंजन का धमाल, अक्षय की हॉरर-कॉमेडी से लेकर सूर्या के एक्शन तक, रिलीज हो रही हैं शानदार फिल्में-सीरीज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp