digital products downloads

मां के निधन के 10 दिन बाद जरीन खान ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- मेरे दिल में खालीपन

मां के निधन के 10 दिन बाद जरीन खान ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- मेरे दिल में खालीपन

जरीन खान अपनी मां परवीन खान के निधन का शोक मना रही हैं, जिन्होंने 8 अप्रैल, 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपना पहला प्यार बताया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने जो भावुक वीडियो पोस्ट किया है। उसमें जरीन ने अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक दिखाई है।

मां को याद कर जरीन खान हुईं भावुक

अपनी मां के साथ बिताए पलों का एक वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए, जरीन ने अपने नोट की शुरुआत अरबी लाइन, ‘इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन’ से की। उन्होंने लिखा, ‘मेरा पहला प्यार, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा बच्चा, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ… तुम्हें गए हुए 10 दिन हो गए हैं। मैं दुनिया के पढ़ने के लिए कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखने वाली हूं, क्योंकि तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम्हारे बिना मैं अभी किस दौर से गुजर रही हूं।’

मां के निधन पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

अपना दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे दिल में हमेशा एक टीस और खालीपन रहता है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। तुम्हारी बहुत, बहुत याद आती है… जब तक हम दोबारा न मिलें।’ उनके पोस्ट के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके सुकून के लिए दुआ मांगी। बता दें कि परवीन खान का मुंबई में 65 वर्ष की आयु में लंबे समय से चली आ रही बीमारी से जूझने के बाद इसी साल 8 अप्रैल निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अंधेरी पश्चिम स्थित वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया गया।

जरीन खान का फिल्मी सफर

जरीन खान ने 2010 में फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उसके बाद ‘हाउसफ़ुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बड़े पर्दे से दूर रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं, जहां वह अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढे़ं-

19 साल पुराना सीरियल, चार लड़कियों की कहानी, रिश्तों की उथल-पुथल ने जीता दर्शकों का दिल

‘कभी सौतन कभी सहेली’ का हर्ष याद है? 26 साल में इतना बदल गया एक्टर का लुक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp