digital products downloads

नीता अंबानी ने शेफ विकास खन्ना का किया सम्मान, टाइम ने टॉप 100 लोगों में चुना था नाम

नीता अंबानी ने शेफ विकास खन्ना का किया सम्मान, टाइम ने टॉप 100 लोगों में चुना था नाम

न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम 100 शिखर सम्मेलन में नीता अंबानी और मशहूर शेफ विकास खन्ना के बीच एक भावुक पल ने लोगों का दिल जीत लिया। यहां विकास खन्ना का स्मान करते हुए नीता अंबानी ने उन्हें मोर के आकार का ब्रोच पहनाया है। नीता अंबानी ने उन्हें अपनी पहल स्वदेश के तहत बनाया गया मोर के आकार का ब्रोच भेंट किया, जो भारत के राष्ट्रीय पक्षी और उसकी समृद्ध कलात्मक विरासत का प्रतीक है। खन्ना को अंबानी के पैर छूते हुए भी देखा गया, जब उन्होंने उनका अभिनंदन किया और स्वयं उनके कपड़ों पर उस सुंदर ब्रोच को लगाया। 

विकास खन्ना ने जाहिर की खुशी

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए, खन्ना ने इस क्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, ‘कल जब मैं टाइम 100 समारोह में जाऊंगा, तो मैं अपने भीतर पीढ़ियों के कारीगरों और रसोई की कहानियों को लिए हुए हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत के राष्ट्रीय पक्षी, मोर को, नीता अंबानी द्वारा उपहार में दिए गए स्वदेश ऑनलाइन  इस खूबसूरत ब्रोच के माध्यम से धारण करके मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हस्तनिर्मित शिल्प, शाश्वत परंपराओं और हमारे गांवों की कहानियों का जश्न मनाता है, उन्हें स्थायी आजीविका और विलासिता की आधुनिक अभिव्यक्ति में परिवर्तित करता है।’ 

भारतीय कलाकारों की भी तारीफ की

उन्होंने भारतीय कारीगरों/कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए स्वदेश पहल की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह सिर्फ अतीत को संरक्षित करने के बारे में नहीं है, बल्कि इसे गर्व के साथ आगे ले जाने के बारे में है।’ खास बात यह है कि शेफ विकास खन्ना को टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। खन्ना को कला श्रेणी में राल्फ लॉरेन और विक्टोरिया बेकहम सहित वैश्विक हस्तियों के साथ स्थान मिला। टाइम 100 की व्यापक सूची में अभिनेता रणबीर कपूर, सुंदर पिचाई, न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, अरबपति एलोन मस्क और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं। विकास खन्ना भारत के दिग्गज शेफ हैं और उनकी पकवान कला का लोहा विदेशों में भी खूब माना जाता है। विकास खन्ना ने अमेरिका में भी अपने नाम का सिक्का चलाया है और यहां उनके रेस्टोरेंट्स भी हैं। साथ ही भारतीय कुकिंग रियलिटी शोज में भी खन्ना अक्सर नजर आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘हम सिचुएशनशिप में हैं’, रकुल प्रीत सिंह के पति ने बताई शादी की सच्चाई, इतने साल बाद भी तरोताजा है रिश्ता

20 से ज्यादा बेस्ट एक्टर के जीते खिताब, लेकिन अभी भी बॉलीवुड से काम मिलने की उम्मीद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp