
वरुण धवन का आज अपना जन्मदिन के मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने फैन्स को एक खास तोहफा दिया है। वरुण ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना रिलीज कर दिया है। इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘मेरे जन्मदिन का गाना है WOW! इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मेरे सभी चाहने वालों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाया। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में।’
मृणाल संग लगाए जमकर ठुमके
इस जोशीले डांस नंबर में हार्डी संधू और किरण बाजवा ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत तनिष्क बागची, रोनी अजनाली और गिल मचराई ने तैयार किया है, जबकि गीत रोनी और गिल ने लिखे हैं। इस गाने के बारे में टिप्स म्यूजिक के कुमार तौरानी ने एक बयान में कहा, ‘अच्छा संगीत अपने श्रोताओं को ढूंढ लेता है, इसे जबरदस्ती नहीं किया जा सकता। हमारे पास शुरू से ही सही तालमेल था। हार्डी, तनिष्क, किरण, रोनी और गिल, सभी ने अपनी-अपनी खासियतें जोड़ी हैं, और साथ मिलकर उन्होंने इस गाने को एक ऐसी विविधता दी है जिसे बनाना मुश्किल है। वरुण, मृणाल और पूजा के दृश्य इसे और भी शानदार बनाते हैं।’
क्या बोले हार्डी संधू?
हार्डी संधू ने आगे कहा, ‘पहली बार सुनते ही ‘WOW’ में वो चिंगारी सी महसूस हुई। यह ऊर्जा से भरपूर और बेहद आकर्षक है, ऐसा गाना जिसे आप सिर्फ सुनते नहीं, महसूस करते हैं। इतने बेहतरीन रचनात्मक सहयोगियों के साथ इसे रिकॉर्ड करना बेहद मजेदार अनुभव रहा।’ किरण बाजवा ने कहा, ‘WOW में एक चंचल, जीवंत माहौल है जो इसे सबसे अलग बनाता है। यह बोल्ड, आकर्षक और उन सभी के लिए एकदम सही है जो बस खुलकर मस्ती करना चाहते हैं।’ संगीतकार तनिष्क बागची ने कहा, ‘WOW के साथ हमारा विचार इसे समकालीन, जोशीला और बेहद आकर्षक बनाए रखना था। इसे बस आपको थिरकाने के लिए बनाया गया है।’ गीतकार-संगीतकार गिल मचराई ने बताया, ‘हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो तुरंत हिट हो जाए और लंबे समय तक याद रहे, और WOW ठीक वैसा ही है।’ वहीं रोनी अजनाली ने कहा, ‘इसके बोल मजेदार, सरल और तुरंत याद रहने वाले हैं। हर पंक्ति और धुन गाने की ऊर्जा को बढ़ाने और इसे पार्टी का पसंदीदा गाना बनाने के लिए तैयार की गई है।’ रमेश तौरानी द्वारा निर्मित और अनुभवी फिल्मकार डेविड धवन द्वारा निर्देशित, यह आगामी मनोरंजक फिल्म रोमांस और कॉमेडी का एक जीवंत मिश्रण पेश करने का वादा करती है।
ये भी पढ़ें- 2 घंटे 42 मिनट की पॉलिटिकल-थ्रिलर ड्रामा, रिलीज होते ही छाई फिल्म, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






