
अगर आप क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से लबालब पुरानी फिल्मों की तलाश में हैं और समझ नहीं आ रहा है कि क्या देखें तो आप 19 साल पुरानी ये फिल्म देख सकते हैं। ये हिंदी मूवी आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इस फिल्म की कहानी जितनी दमदार है, उतने ही जबरदस्त एक्शन से भरपूर इसके सीन्स भी हैं। 2 घंटे 2 मिनट की इस बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ है। 2007 में आई इस फिल्म में ऐसा खूनी खेल दिखाया गया है, जिसकी गुत्थी सुलझाने में आपके दिमाग की नसें दर्द करने लगेगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि प्रोड्यूस संजय गुप्ता और एकता कपूर हैं।
2007 में आई गैंगस्टर की कहानी
अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी की फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ 1991 में मुंबई पुलिस और माया डोलास के गैंग के बीच हुई गोलीबारी की घटना को दिखाती है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक गैंगस्टर फिल्म है जो आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी में 16 नवंबर 1991 को मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुए खतरनाक शूटआउट को दिखाया गया है, जिसमें करीब 6 घंटे तक जबरदस्त गोलीबारी चली थी। इसमें ACP आफताब अहमद खान की अगुवाई में लगभग 400 पुलिसकर्मियों ने गैंगस्टर माया डोलास और दिलीप बुवा को मार गिराया था। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस ऑपरेशन की शुरुआत डोलास और बुवा की तरफ से मिली रंगदारी की धमकियों के बाद हुई थी, जिसका मकसद उन्हें और उनके गैंग को खत्म करना था।
7.1 रेटिंग वाली रोमांच-थ्रिल से भरपूर फिल्म
‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ को IMDb पर 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है। भारत में आप इसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जिनमें जिओ हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले शामिल हैं। इस एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म को रेंट पर हंगामा पर खरीदा जा सकता है और यह टाटा प्ले बिंग पर भी उपलब्ध है।
बजट से ज्यादा की कमाई
‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट साबित हुई, जिसने लगभग 17–18 करोड़ के बजट के मुकाबले दुनिया भर में 46 करोड़ की कमाई की और भारत में इसका नेट कलेक्शन 29.50 करोड़ रहा।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






