digital products downloads

‘मैं लगभग बेहोश हो गया था’, जब अमिताभ बच्चन के होटल रूम में अचानक हुई खटखट

‘मैं लगभग बेहोश हो गया था’, जब अमिताभ बच्चन के होटल रूम में अचानक हुई खटखट

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनकी एक झलक को फैंस उनके घर के बाहर घंटों लाइन लगाए खड़े रहते हैं और ये सिलसिला सालों से चला आ रहा है। बिग बी हिंदी सिनेमा पर 5 दशक से भी लंबे समय से राज कर रहे हैं और 83 साल की उम्र में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन, क्या आप उस स्टार के बारे में जानते हैं, जिन्हें देखकर खुद बिग बी भी सरप्राइज रह गए थे। ये स्टार कोई और नहीं माइकल जैक्सन थे, जिन्हें देखकर अमिताभ बच्चन लगभग बेहोश होने जैसी हालत में पहुंच गए थे। बिग बी ने खुद अपने चर्चित क्विज रियेलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में ये किस्सा साझा किया था।

माइकल जैक्सन को देखकर हैरान रह गए थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के दौरान माइकल जैक्सन से अपनी मुलाकात का किस्सा साझा किया था। उन्होंने शो में ये किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह न्यूयॉर्क में थे, जब उनके होटल रूम में अचानक खटखट हुई और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। सामने माइकल जैक्सन खड़े थे, जिन्हें देखकर बिग बी लगभग बेहोश होने जैसी हालत में थे। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि खुद माइकल जैक्सन उनके कमरे तक आ पहुंचे हैं।

माइकल जैक्सन से अमिताभ बच्चन की मुलाकात

अमिताभ ने पद्मश्री डॉ. अभय और डॉ. रानी बांग से बातचीत के दौरान माइकल जैक्सन से मुलाकात का किस्सा याद करते हुए कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क के एक होटल में रुका था। एक दिन, मैंने अपने होटल रूम के दरवाजे पर दस्तक सुनी। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर दंग रह गया। मेरे सामने माइकल जैक्सन खड़े थे। उन्हें अपने सामने देखकर लगा जैसे मैं लगभग बेहोश हो गया, लेकिन फिर मैंने किसी तरह खुद को संभाला। उन्हें देखकर मैंने उनका अभिवादन किया। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह उनका कमरा है? मैंने उनके सवाल का जवाब देते हुए बताया कि नहीं, ये उनका नहीं बल्कि मेरा कमरा है। तब उन्हें पता चला कि वह गलत कमरे में आ गए हैं।’

बिग बी ने की थी माइकल जैक्सन की तारीफ

बिग बी ने बताया कि ये मुलाकात यहीं खत्म नहीं हुई। वह कहते हैं- ‘वह अपने रूम मे चले गई। लेकिन, बाद में उन्होंने अपने उस शख्स से संपर्क करने के लिए अपने स्टाफ मेंबर को भेजा, जिसके रूम में वह गलती से घुस गए थे। जिसके बाद मुझे उनके साथ बैठने और बात करने का मौका मिला। इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी वह बेहद विनम्र व्यक्ति थे। तो इस तरह मेरी माइकल जैक्सन से पहली मुलाकात हुई।’

सिनेमाघरों में रिलीज हुई माइकल जैक्सन की बायोपिक

बता दें कि किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित और जॉन लोगन द्वारा लिखित इस फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल में हैं। जाफर, माइकल जैक्सन के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। खास बात तो ये है कि ये फिल्म जाफर की डेब्यू फिल्म है, जिसने किंग ऑफ पॉप के जादू को फिर जिंदा कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम, दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि

नेटफ्लिक्स पर 135 मिनट की रोमांटिक ड्रामा ने जमाया कब्जा, स्ट्रीमिंग के साथ ही बनी मस्ट वॉच, नंबर 2 पर कर रही ट्रेंड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp