digital products downloads

खूबसूरती में स्टारकिड्स को पीछे छोड़ती है लारा दत्ता की हसीन बेटी

खूबसूरती में स्टारकिड्स को पीछे छोड़ती है लारा दत्ता की हसीन बेटी

सोशल मीडिया के दौर में अक्सर फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी की झलकियां फैंस का दिन बना देती हैं। हाल ही में एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने अपनी बेटी सायरा के साथ एक ऐसा ही प्यारा वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां-बेटी की बॉन्डिंग और उनके बीच की मस्ती भरी केमिस्ट्री को देखकर फैंस अपनी यादों के गलियारों में खो गए हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर, घर के साधारण माहौल में फिल्माया गया यह वीडियो बार देख जा रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि लारा दत्ता की बेटी बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी हसीन हैं और वो अदाओं के मामले में अपनी मां पर भी भारी पड़ती हैं।

मां-बेटी की जुगलबंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपनी बेटी सायरा भूपति के साथ एक बेहद ही खुशनुमा डांस रील साझा की है। इस वीडियो में दोनों केंट जोन्स के लोकप्रिय गाने ‘डोंट माइंड’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लारा ने इस रील को शेयर करते हुए बड़े ही मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, ‘अपनी संतान को खुश करने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते!!! यह तो माता-पिता के साथ होने वाले एम्बैरेसिंग एब्यूज जैसा है!’ वीडियो की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। जहां लारा ने नेवी लेगिंग्स और ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई है, वहीं सायरा ने डार्क लेगिंग्स के साथ ओवरसाइज्ड ब्राउन स्वेटशर्ट कैरी की है। किसी सजे-धजे सेट के बजाय घर के नैसर्गिक माहौल में बनाई गई यह रील काफी सहज और वास्तविक लग रही है।

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जैसे ही यह वीडियो सामने आया फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। दीया मिर्जा, कृतिका कामरा और डीन पांडे जैसी हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, वहीं शिल्पा शेट्टी ने लारा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हा हा हा, तुम अब भी कमाल कर रही हो।’ फैंस सायरा की खूबसूरती और उनके बड़े होने की रफ्तार को देखकर हैरान हैं। किसी ने सायरा को ‘स्टनिंग’ बताया तो किसी ने उनकी तुलना ब्राजीलियन मॉडल से कर दी। एक फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘एक पल के लिए मुझे लगा कि वह शकीरा है।’ कई यूजर्स ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि समय कितनी जल्दी बीत जाता है, कल की ‘मिस यूनिवर्स 2000’ आज एक बड़ी हो चुकी बेटी की माँ हैं। कुछ फैंस ने तो सायरा को अभी से अगली मिस यूनिवर्स के लिए तैयार होने की सलाह भी दे डाली।

लारा का वर्कफ्रंट

लारा दत्ता और पूर्व टेनिस दिग्गज महेश भूपति ने साल 2012 में अपनी बेटी सायरा का दुनिया में स्वागत किया था। लारा अक्सर साक्षात्कारों में यह कहती रही हैं कि मातृत्व उनके जीवन का सबसे संतोषजनक और सुखद हिस्सा है। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। काम की बात करें तो लारा को आखिरी बार ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह अक्षय कुमार और वामीका गब्बी के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी, जो जून 2026 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में रानी कैकेयी का महत्वपूर्ण किरदार निभाती दिखेंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें:  रामायण के कुश याद हैं? 38 साल बाद बदली जिंदगी, वर्ड बैंक में किया काम, 1400 करोड़ी कंपनी ने बनाया बिजनेस जाइंट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp