
‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की पहली आधिकारिक बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गए। फिल्म समीक्षकों ने भी इसे कुछ खास रिव्यू नहीं मिले और कहा गया कि इसमें MJ के विवादों को नहीं दिखाया गया है, लेकिन तमाम निगेटिव रिव्यूज के बाद भी ‘जैक्सन’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। एंटोनी फुक्का के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 3 ही दिनों में 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। जाफर जैक्सन स्टारर ये फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले वीकेंड पर इसने वर्ल्डवाइड217 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में 2042.96 करोड़) की कमाई कर ली है। इसी के साथ ‘माइकल’ पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन चुकी है।
जाफर जैक्सन के अभिनय की हुई तारीफ
‘जैक्सन’ में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल में हैं, जो जाफर की पहली फिल्म भी है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही जाफर अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। भले ही फिल्म समीक्षकों को फिल्म पसंद नहीं आई, लेकिन उन्होंने भी जाफर के अभिनय की जमकर तारीफ की है। उन्होंने जिस तरह अपने चाचा माइकल जैक्सन को पर्दे पर उतारा है, वह हर किसी के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। कई ने तो यहां तक कह दिया है कि जाफर ने जिस तरह माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है, उन्हें पर्दे पर देखकर किसी के लिए भी ये कह पाना मुश्किल हो गया है कि ये माइकल जैक्सन नहीं हैं। अब रिलीज के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में लगातार इतिहास रच रही है।
भारत में भी धूम मचा रही ‘माइकल’
भारत में भी ‘माइकल’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में इन दिनों रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ और अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में हैं, इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। तीन दिनों में इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को ही इसने 5.85 करोड़ का करोबार किया है।
‘माइकल’ मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘माइकल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2042.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 97 मिलियन डॉलर (913.29करोड़) और ओवरसीज मार्केट में 120.4 मिलियन डॉलर यानी 1133.61 करोड़ कमा लिए हैं। इस तरह इसने कमाई के मामले में क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ 180.4 मिलियन डॉलर और ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ के 124 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ेंः राधा रानी के भक्त बने पारस छाबड़ा, नाक से माथे तक लगाते हैं चंदन, बताया अनोखे तिलक का राज, सुनाई ‘बिहारिन दास’ की कथा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






