
अनीत पड्डा 2025 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ के लिए सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म में उनके साथ अहान पांडे लीड रोल में नजर आए और दोनों की केमेस्ट्री और जोड़ी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रही। सैयारा में अनीत अपने अभिनय से दर्शकों को भी इंप्रेस करने में सफल रहीं और इंडस्ट्री के दिग्गजों से भी खूब वाहवाही लूटी। फिल्म की सफलता के बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई। अब अनीत पड्डा, मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। ‘शक्ति शालिनी’ के सेट से अनीत पड्डा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
स्कूल गर्ल के लुक में दिखीं अनीत पड्डा
‘शक्ति शालिनी’ के सेट से वायरल हुए वीडियो में अनीत पड्डा स्कूल गर्ल के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री स्कूल यूनिफॉर्म पहने, दो चोटी किए कंधे पर बैग थामे चलती नजर आ रही हैं और उनके साथ क्रू के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। अनीत का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, शक्ति शालिनी की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही है और वायरल वीडियो भी इसी लोकेशन पर शूट किया गया है, जो फिल्म की ग्राउंडेड सेटिंग को भी दिखाता है। इसने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
जैसे ही ये क्लि सोशल मीडिया पर साझा की गई, एक्ट्रेस के फैंस का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है कि शक्ति शालिनी उनके लिए काम करेगी। लोग पहले से ही इस फिल्म पर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मैडॉक को इसे अच्छे से बनाना चाहिए। अनीत को बेस्ट ऑफ लक।’ एक ने लिखा- ‘ये शायद फ्लैशबैक हो सकता है, क्योंकि वह इसमें स्कूल गर्ल के रोल में नजर नहीं आने वाली हैं।’ इन कमेंट्स से जाहिर होता है कि अनीत के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी वर्ल्ड में अनीत पड्डा की एंट्री
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी दुनिया में अनीत पड्डा की एंट्री आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थम्मा’ से हुई। फिल्म के अंत में क्रेडिट्स में अनीत को ‘शक्ति शालिनी’ के रूप में दिखाया गया था, जिसके साथ लिखा था- “रक्षक। संहारक। सबकी माता। शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा।’ इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी, जिसके अनुसार फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा अनीत, मोहित सूरी की एक और इंटेंस लव स्टोरी में नजर आएंगी और वो भी सैयारा को-स्टार अहान पांडे के साथ। इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः खूंखार खलनायक प्रेम चोपड़ा का दामाद है हीरो, आमिर से लेकर अजय देवगन संग कर चुका काम, पापा थे ‘शोले’ का अहम हिस्सा
7 नई फिल्में और सीरीज, एक्शन-थ्रिलर से हॉरर तक, ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






