digital products downloads

रेमो डिसूजा के बंगले ‘सब्र’ में शिव मंदिर, घर में घुसते ही विराजमान हैं बप्पा

रेमो डिसूजा के बंगले ‘सब्र’ में शिव मंदिर, घर में घुसते ही विराजमान हैं बप्पा

रेमो डिसूजा इंडस्ट्री के सबस सफल कोरियोग्राफर्स में से एक हैं और अब फिल्म मेकर भी बन चुके हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई डांस नंबर्स को अपनी कोरियोग्राफी से बेहतरीन बनाया है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रेमो डिसूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज के समय में रेमो डिसूजा के पास वो सारी लग्जरी है, जिसकी हर किसी को ख्वाहिश होती है। बंगला, गाड़ी से लेकर एक अलग पहचान और खुशहाल परिवार तक, उनके पास सब कुछ है। हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। रेमो डिसूजा ने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है और उनके घर में भी उनकी मेहनत और सब्र की झलक देखने को मिलती है।

बेहद खूबसूरत है रेमो डिसूजा का बंगला ‘सब्र’

हाल ही में कर्ली टेल्स की काम्या जानी, रेमो डिसूजा के बंगले ‘सब्र’ पहुंचीं और दर्शकों को इस लग्जरी बंगले की सैर कराई। इसी के साथ रेमो डिसूजा ने अपने स्ट्रगल और परिवार के बारे में भी खुलकर बात की। इस व्लॉग में रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने सभी को अपने घर का सबसे प्यारा और खूबसूरत हिस्सा दिखाया। ये हिस्सा है शिव मंदिर, जहां उन्होंने शिवलिंग की स्थापना की है। लिजेल और रेमो ने बताया कि लिजेल हर दिन यहां स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक करती हैं। यही नहीं, रेमो के घर में एक और मंदिर है, जहां बप्पा की प्रतिमा स्थापित है।

रेमो और लिजेल की भगवान शिव पर है गहरी आस्था

रेमो और लिजेल ने बातचीत के दौरान बताया कि वह भले ही क्रिश्चियन हैं, लेकिन उनकी भगवान शिव में गहरी आस्था है और जब ये घर बना भी नहीं था, इस घर का नक्शा भी तैयार नहीं हुआ था तभी दोनों ने ये तय कर लिया था कि घर में शिवलिंग की स्थापना कहां होगी। लिजेल बताती हैं कि उनके पुराने वाले घर के पीछे भी एक शिव मंदिर था, जहां वह अक्सर जल अभिषेक करने जाती थीं, लेकिन यहां उन्हें अच्छे से समय नहीं मिल पाता था। कई बार पूजा के बीच कोई दूसरा अभिषेक करने लगता था, जिसके चलते उन्होंने जब नया घर लिया तो सबसे नक्शा बनने से पहले भी शिवलिंग की स्थापना सही जगह पर की जा चुकी थी।

रेमो के घर में बने शिव मंदिर में दिखा था सांप

लिजेल ने बातचीत के दौरान बताया कि एक दिन उनकी हेल्पर ने उन्हें फोन किया और बताया कि उसने शिव मंदिर में सांप देखा है। रेमो ने बताया कि वह पहले हिंदू थे, लेकिन चर्च में बहुत सेवा करते थे। ऐसे में एक पादरी ने उन्हें क्रिश्चियन धर्म अपनाने का सुझाव दिया और 15 साल की उम्र में वह धर्म बदलकर हिंदू से क्रिश्चियन बन गए। रेमो ने बताया कि उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है, जब उन्होंने अपना धर्म बदला तब रमेश से रेमो बन गए। हालांकि, आज भी उनके मन में शिव जी के प्रति वही आस्था है जो पहले थी। उन्होंने बताया कि उनका भी सुबह का यही रूटीन है। वह सुबह 7 बजे के आसपास उठते हैं, पूजा पाठ करते हैं, शिवलिंग को जल चढ़ाते हैं और बप्पा की आरती करते हैं। इसी के साथ वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ-साथ डॉग्स और कैट के साथ भी समय बिताना नहीं भूलते।

ये भी पढ़ेंः एकता कपूर के शो की एक्ट्रेस, सब कुछ छोड़कर पकड़ी भक्ति की राह, बनी कृष्ण भक्त, वृंदावन में जमाया डेरा

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने कंटेंट क्रिएटर संग बनाई रील, रोमांस देख लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- ‘क्या ही मजबूरी रही होगी?’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp