digital products downloads

2018 की फ्लॉप फिल्म, री-रिलीज में बनाया सुपरहिट कल्ट, अब आ रहा दूसरा पार्ट

2018 की फ्लॉप फिल्म, री-रिलीज में बनाया सुपरहिट कल्ट, अब आ रहा दूसरा पार्ट

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और कल्ट क्लासिक हॉरर फिल्मों में शुमार ‘तुम्बाड’ के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की यह मच-अवेटेड फिल्म 3 दिसंबर 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। यह एलान एक ऐसे समय में हुआ है जब फिल्म की टीम पिछले कुछ हफ्तों से मोशन पोस्टर्स और छोटे वीडियो अपडेट्स के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही थी। साल 2024 में ‘तुम्बाड’ के दोबारा रिलीज होने पर मिली बंपर सफलता ने यह साफ कर दिया था कि दर्शक इस जादुई और डरावनी दुनिया को दोबारा देखने के लिए बेताब हैं।

क्या थी ‘तुम्बाड’ की कहानी?

साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ भारतीय लोक कथाओं पर आधारित एक अनोखी हॉरर फिल्म थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के ‘तुम्बाड’ गांव की एक दबी हुई पौराणिक कथा और हस्तर नाम के एक शापित देवता के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इंसानी लालच विनाश का कारण बनता है। फिल्म में सोहम शाह ने विनायक राव की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिनका अभिनय और शारीरिक परिवर्तन काबिल-ए-तारीफ था। उनके साथ ज्योति मालशे और अनीता दाते जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं। शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से बढ़त बनाई और अपने पहले रन में लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म की असली ताकत ओटीटी पर इसकी लोकप्रियता से पता चली। साल 2024 में जब इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो इसने इतिहास रच दिया। री-रिलीज के दौरान फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया, जो भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ मिसाल है।

‘तुम्बाड 2’ में क्या होगा खास?

फिल्म के सीक्वल को लेकर सोहम शाह काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ‘तुम्बाड 2’ का मकसद पहली फिल्म के उस पौराणिक माहौल और विजुअल अनुभव को और भी गहराई तक ले जाना है। सोहम शाह के मुताबिक, कहानी की नई परतों को टटोला जा रहा है जो अपनी आत्मा में तो जानी-पहचानी लगेंगी, लेकिन उनका प्रस्तुतिकरण बिल्कुल नया और भव्य होगा। निर्देशक आदेश प्रसाद ने भी स्वीकार किया कि पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल बनाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनका पूरा ध्यान फिल्म की मूल ‘आत्मा’ को बचाए रखने पर रहा है। वे दर्शकों को एक ऐसा जादुई अनुभव देना चाहते हैं जो अपनी जड़ों से जुड़ा होने के साथ-साथ सिनेमाई तौर पर भी बहुत विशाल हो।

बड़े पैमाने पर हो रही है तैयारी

‘तुम्बाड 2’ का निर्माण ‘सोहम शाह फिल्म्स’ और दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा की कंपनी ‘पेन स्टूडियोज’ के साथ मिलकर किया जा रहा है। पेन स्टूडियोज, जिसने ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, इस बार ‘तुम्बाड’ के यूनिवर्स को और भी बड़ा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने बताया कि यह फिल्म एक हाई-क्वालिटी कहानी का उदाहरण होगी जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगी। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ‘पेन मरुधर’ द्वारा किया जाएगा। अब जब रिलीज की तारीख तय हो चुकी है तो सिनेमा प्रेमियों को इंतजार है 3 दिसंबर 2027 का, जब एक बार फिर लालच और आतंक की वह पुरानी दुनिया बड़े पर्दे पर जिंदा होगी।

ये भी पढ़ें: ‘भगवान का शुक्र है कि मैं प्रेग्नेंट हो गई’, शादी से पहले हुई प्रेग्नेंसी पर ये क्या बोल गईं नेहा धूपिया

फिर साथ आ रही ‘धुरंधर’ जोड़ी, रणवीर सिंह और आदित्य धर ने शुरू की 2027 की तैयारी, इस बार होगा और बड़ा धमाका

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp