digital products downloads

‘चेहरे पर निगेटिविटी दिखती है’, रणवीर को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना

‘चेहरे पर निगेटिविटी दिखती है’, रणवीर को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना

रणवीर सिंह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार्स की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आए दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं और अभी भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज कायम है। एक तरफ जहां रणवीर सिंह को धुरंधर में उनके अभिनय के लिए तारीफें मिल रही हैं, लेकिन अब भी मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ बनते नहीं देखना चाहते हैं। मुकेश खन्ना ने रणवीर के शक्तिमान का किरदार निभाने को लेकर खुलकर असहमति जताई है और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

रणवीर सिंह को शक्तिमान बनते क्यों नहीं देखना चाहते मुकेश खन्ना?

हाल ही में एचटी सिटी से बातचीत के दौरान, मुकेश खन्ना से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के अभिनय को देखने के बाद भी उन्हें रणवीर को शक्तिमान के किरदार में लेने से आपत्ति है? इसके जवाब में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘सब मुझे मनाने में लगे हैं कि धुरंधर चल गई है, अब रणवीर सिंह बहुत बड़ा स्टार बन गया है। लेकिन, मैं शक्तिमान में किसी बड़े अभिनेता को नहीं चाहता, मैं किसी स्टार को नहीं चाहता मैं शक्तिमान के लिए एक ऐसी इमेज चाहता हूं, जो रणवीर के साथ न हो। इसीलिए मैं इसका विरोध कर रहा हूं। मैं उनके अभिनय के खिलाफ नहीं हूं।’

रणवीर अलाउद्दीन खिलजी कर सकते हैं- मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने रणवीर को शक्तिमान के किरदार में एक्सेप्ट न करने के पीछे की वजह बताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- ‘रणवीर के चेहरे पर निगेटिविटी है। वो अलाउद्दीन खिलजी कर सकता है, गली बॉय कर चुका है, वो धुरंधर कर गया बहुत अच्छा। मैंने तारीफ भी की। लेकिन, मुझे शक्तिमान के लिए कोई ऐसा चाहिए जो सिर्फ एक एक्टर ही न हो, एक चेहरा भी हो। ऐसा चेहरा जो शक्तिमान को सूट करता हो। मेरा ऑब्जेक्शन सिर्फ यही है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए। वो खड़ा हो तो वो स्कैमिंग नहीं दिखना चाहिए। मैं रणवीर को किलविश के लिए साइन कर सकता हूं, लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं। निगेटिविटी है चेहरे पर, पॉजिटिविटी नहीं है उसके चेहरे पर।’

रामायण पर क्या बोले मुकेश खन्ना?

इसी के साथ मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ पर भी चर्चा की, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। जब उनसे टीजर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह छोटी सी क्लिप के आधार पर अपना ओपिनियन नहीं देना चाहते, ये मिसलीडिंग हो सकता है। बता दें, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे स्टार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः 19 साल पुराना खौफ जिसे अकेले देखने की हिम्मत नहीं करता कोई, 12 लाख के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट

यश की फिल्म पर मंडरा रहे काले बादल, फिर टली Toxic की रिलीज, क्या है पूरा माजरा?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp