digital products downloads

इतिहास के झरोखों से बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कराई नोटों की बारिश

इतिहास के झरोखों से बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कराई नोटों की बारिश

आज का सूरज ढलते ही वीकेंड की शुरुआत हो जाएगी और अगर आप इस वीकेंड पर कोई अच्छी फिल्म की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद उस फिल्म की कहानी जिसकी कहानी इतिहास के झरोखों से पकी है। लेकिन फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश करा दी थी। इतना ही नहीं इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग भी मिली है। इस फिल्म का नाम है छावा और ये कहानी मौजूद है नेटफ्लिक्स पर। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शंभाजी महाराज की वीरगाथा बताती है। ये फिल्म बीते साल 2025 में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में बस गई थी। विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। शंभाजी महाराज के किरदार में विक्की ने कमाल की एक्टिंग की थी और खूब तारीफें बटोरी थीं। लोगों को ये फिल्म न केवल पसंद आई बल्कि इस कहानी को लोगों ने सिनेमाघरों में जिया था। रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखीं थीं और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया था। अक्षय के किरदार को भी देख लोग दीवाने हो गए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं। 

आईएमडीबी पर भी मिली अच्छी रेटिंग

फिल्म को डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बनाया था और इसमें दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म को लोगों ने आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग दी है और 7.3 की रेटिंग के साथ फिल्म काफी शानदार मानी जाती है। इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। अगर आप भी इस रविवार को कोई बेहतरीन फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कहानी आपके लिए शानदार हो सकती है। इस फिल्म की कहानी डायरेक्टर लक्ष्मण ने ऋषि विक्रमानी और कौस्तुभ सावरकर के साथ मिलकर लिखी थी। 

ये भी पढ़ें- केसरिया पगड़ी और हाथ में तलवार, रितेश देशमुख की फिल्म में भाईजान का सरप्राइज, ‘राजा शिवाजी’ में है जबरदस्त रोल

ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करा के इठलाई एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किए जख्म, सुनाई सर्वाइवल की दास्तां

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp