digital products downloads

‘भूत बंगला’ ने निकाली बड़े-बड़ों की हेकड़ी, प्रभास की ‘द राजा साब’ को भी दी पटखनी

‘भूत बंगला’ ने निकाली बड़े-बड़ों की हेकड़ी, प्रभास की ‘द राजा साब’ को भी दी पटखनी

अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं और अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और अभी भी ये लगातार ठीक-ठाक कमाई कर रही है और सबसे खास बात ये कि ये अक्षय कुमार की 12वीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रणवीर सिंह की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की आंधी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उसके बाद भी इसने जिस रफ्तार से 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया और अब ये फिल्म इस साल की पांचवी टॉप फिल्म बन गई है।

प्रभास की द राजा साब को छोड़ा पीछे

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने शुक्रवार को करीब 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 157.55 करोड़ पहुंच गया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 211 करोड़ के पार पहुंच गया है और इसी के साथ अक्षय की फिल्म ने पैन इंडिया स्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साब’ को भी पछाड़ दिया है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर 208 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 400 करोड़ के पार बताया जा रहा है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का जलवा

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी में से एक है, जिसने साथ में कई सफल फिल्में दी हैं। अब इस लिस्ट में ‘भूत बंगला’ का नाम भी शुमार हो गया है, जो इनके सफल पुनर्मिलन का एक बेहतरीन उदाहरण है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और इसी के साथ अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों जैसे ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘स्काई फोर्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

भूत बंगला की कास्ट

भूत बंगला की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो  फिल्म निर्माता प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया है। सबसे खास बात तो ये है कि इस फिल्म के साथ 14 सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वापस लौटी है। आखिरी बार दोनों ने 2010 में रिलीज हुई ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था।

ये भी पढ़ेंः बीच कॉन्सर्ट में पिघला दिलजीत दोसांझ का दिल, दिव्यांग महिला को स्टेज पर बुलाकर सुनाया गाना, वायरल है वीडियो

‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद पति से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा, किसे मिलेगी बच्चे की जिम्मेदारी?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp