
ओटीटी पर अब एंटरटेनमेंट की सुनामी आ चुकी है। एक से बढ़कर एक फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री, ओटीटी पर क्या कुछ नहीं मौजूद है। दर्शक अपने मूड के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं कि वह क्या देखना चाहते हैं। फैमिली ड्रामा से लेकर एक्शन, हॉरर, कॉमेडी, एडवेंचर हर जॉनर की फिल्में और सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसी टीवी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे आईएमडीबी पर बेहद शानदार रेटिंग मिली है। अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जिसकी कहानी से लेकर क्लाइमैक्स सब बेस्ट हो तो आप ये सीरीज जरूर देखें, यकीन मानिए आपको जरा भी पछतावा नहीं होने वाला। यहां बात हो रही है चर्चित अमेरिकी टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ की, जिसे आईएमडीबी पर 9.5 रेटिंग मिली है।
दुनिया की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक
जब भी दुनिया की सबसे सफल सीरीज की बात होती है तो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘स्क्विड गेम’, ‘मनी हाइस्ट’ और इजराइली ड्रामा ‘फौदा’ के नाम लिए जाते हैं, लेकिन इन सभी सीरीज की कहानी कहीं न कहीं आकर दर्शकों को मायूस करता है या फिर बोरिंग लगने लगता है। लेकिन, ‘ब्रेकिंग बैड’ की खासियत ये है कि इसमें कहीं भी ऐसा सीन नहीं है, जिसका कोई अर्थ न हो। ये एक ऐसा शो है जो आखिरी तक स्क्रीन से दर्शक को बांधे रखता है। एक परफेक्ट शो, जिसे देखते वक्त आप हर बात भूल जाते हैं। इस शो की खासियत है कि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस गहराने लगता है और जब इस सस्पेंस से पर्दा उठता है तो ये किसी को भी हैरान कर सकता है।
लाजवाब एक्टिंग और कहानी
इस सीरीज में ब्रायन क्रैंस्टन और आरोन पॉल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ब्रायन ने वॉल्टर व्हाइट का किरदार निभाया है। सीरीज में वह एक ऐसे टीचर की भूमिका में हैं, जिसे पता चलता है कि उसे कैंसर की बीमारी है। अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचकर वो चिंतित हो उठता है और फिर एक ऐसी राह पर निकल पड़ता है कि सत्ता के जाल में फंसता चला जाता है। एक बेबस पिता से खूंखार हाइजेनबर्ग बनने का वॉल्टर का सफर बखूबी दिखाया गया है। वहीं आरोन पॉल ने जेसी पिंकमैन का किरदार निभाया है, जो इस शो की आत्मा है। वॉल्टर और जेसी के बीच की केमेस्ट्री भी जबरदस्त है।
परफेक्ट क्लाइमैक्स
ब्रेकिंग बैड की एक और खासियत है इसका क्लाइमैक्स, जहां ज्यादातर बड़े शो अपने आखिरी सीजन में आकर लड़खड़ा गए तो वहीं ब्रेकिंग बैड आखिरी तक पूरी कहानी को समेटे हुए है। ये सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है। अब तक इस सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं और पांचों सीजन में 62 एपिसोड हैं। पहले में सात, दूसरे में 13, चौथे में 13 और सीजन 5 के पार्ट 1 में 16 और पार्ट 2 में 8 एपिसोड हैं।
ये भी पढ़ेंः सुपरस्टार के साथ डेब्यू, फिर बदली जिंदगी, बीमारी ने तोड़ा और पति ने छोड़ा, दिल दहला देगी इस एक्ट्रेस की कहानी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






