
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाली है और इसके नए सीजन को लेकर लोगों में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले कई कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर ‘K’ पोज वाली कुछ रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थीं, जिससे शो को लेकर अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया था। अब कंटेस्टेंट्स के नामों की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जिसमें पिछले सीजन्स के कुछ जाने-पहचाने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है कि पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी और नए प्रतिभागियों के शामिल होने से शो का क्रेज और भी बढ़ जाएगा।
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट
एक्शन से भरपूर खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच ऑनलाइन इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। यहां उन सभी के नाम दिए गए हैं, जो इस बार जान की बाजी लगाने के लिए तैयार हैं।
1. गौरव खन्ना
अनुपमा अभिनेता गौरव खन्ना, जिन्होंने बिग बॉस 19 जीता और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वह अब खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखाई देंगे।
2. अविनाश मिश्र
अविनाश मिश्रा भी रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो इसके पहले बिग बॉस 18 में नजर आ चुके हैं।
3. विशाल आदित्य सिंह
विशाल आदित्य को पहले सीजन 11 में देखा गया था और अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
4. रुबीना दिलैक
एक्ट्रेस को इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा गया था, जहां कोरियोग्राफर तुषार कालिया विजेता बनकर उभरे थे। अब वह खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में दिखाई देंगी।
5. फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी एक नई एंट्री हैं। अपने पिछले शो में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी को देखते हुए, वह रोहित शेट्टी के इस शो में एक काफी कड़ा मुकाबला देने वाली कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं।
6. ओरी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी, जो बॉलीवुड स्टार किड्स संग अपनी बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं। वे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। यह ओरी का पहला रियलिटी शो है। इससे पहले इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ‘बिग बॉस 17’ में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।
7. जैस्मिन भसीन
जैस्मिन ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में एक कंटेस्टेंट थीं, जहाँ वह सातवें स्थान पर बाहर हो गई थीं। साल 2020 में, जैस्मिन ने ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ में हिस्सा लिया, जहाँ वह 2nd रनर-अप रहीं। अब तीसरी बार खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली है।
8. शगुन शर्मा
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट-आधारित रियलिटी शो में नई एंट्री ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस शगुन शर्मा की है। शगुन शर्मा खतरों के खिलाड़ी 15 के नए नामों में से एक हैं।
9. अविका गौर
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में लौटने वाली एक और पुरानी कंटेस्टेंट हैं ‘बालिका वधू’ की एक्ट्रेस अविका गौर। इससे पहले वह रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के 9वें सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।
10. हर्ष गुजराल
कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने पिछले साल ‘द ट्रेटर्स’ के साथ रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में यह उनका पहला अनुभव है।
11. करण वाही
करण वाही ने पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में हिस्सा लिया था और अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
12. ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी ने भी इस शो के दो सीजन में हिस्सा लिया है। 2017 में ऋत्विक ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में सातवें स्थान पर रहे थे। 2020 में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ में हिस्सा लिया और नौवें स्थान पर शो से बाहर हो गए।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






