digital products downloads

दमदार 4 कहानियों से गुलजार रहेगा ओटीटी का ये हफ्ता

दमदार 4 कहानियों से गुलजार रहेगा ओटीटी का ये हफ्ता

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से राजा शिवाजी सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा, रोमांटिक फिल्म एक दिन ने भी अपना डेब्यू किया। वहीं ओटीटी पर भी पिछला हफ्ता काफी मनोरंजक रहा। हालांकि जो लोग घर बैठे कुछ दिलचस्प देखना चाहते हैं, उनके लिए यह हफ्ता भी निराश नहीं करेगा। इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिल रहा है? 

लुखे सीरीज

वेब सीरीज ‘लुखे’ इस सप्ताह रिलीज हो रही है। यह एक संगीतमय क्राइम सस्पेंस सीरीज है जिसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी और किंग मुख्य भूमिका में हैं। किंग इस प्रोजेक्ट से अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। राशि खन्ना खाकी वर्दी में पुलिस अधिकारी गुरबानी की भूमिका में नजर आएंगी। अपराध, ड्रग्स, संगीत और बदला जैसे विषयों पर आधारित यह सीरीज़ एक्शन से भरपूर है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। वेब सीरीज ‘लुखे’ 8 मई, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

डकैत

थिएटरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म ‘डकैत’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इस एक्शन थ्रिलर में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 मई, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह मूल रूप से 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्मों से मुकाबला करने में असफल रही।

लव इंश्योरेंस कंपनी

यह एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। प्राइम वीडियो पर इसकी स्ट्रीमिंग 6 मई, 2026 से शुरू होगी।

वाझा II: अरबों भाइयों की जीवनी

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद, मलयालम फिल्म वाझा II अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सविन एसए द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है। वाझा II 8 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- साउथ सितारों ने भी थालापति विजय को दी बधाई, विजय देवरकोंडा के साथ काजल अग्रवाल ने भी भेजा सपोर्ट

बाहुबली की बॉक्स ऑफिस बादशाहत को पछाड़ आगे निकली धुरंधर 2, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp