digital products downloads

हिमेश रेशमिया ने किया नए गाने का ऐलान, मानुषी छिल्लर संग करेंगे रोमांस

हिमेश रेशमिया ने किया नए गाने का ऐलान, मानुषी छिल्लर संग करेंगे रोमांस

गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया अपने नए गाने ‘शराब’ से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस गाने में हिमेश के साथ मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं, और इसका म्यूजिक वीडियो पीयूष-शाजिया द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। हिमेश ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत रजत नागपाल ने तैयार किया है और गीत राणा सोताल ने लिखे हैं। गाने की घोषणा अपने सिग्नेचर लाइन जय माता दी, लेट्स रॉक के साथ करते हुए हिमेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जय माता दी, लेट्स रॉक। एक बार सुनना काफी नहीं होगा। शराब के लिए जुड़े रहें।

गाने का पोस्टर भी किया शेयर

हिमेश ने इस गाने का अनाउंसमेंट अपने इंस्टाग्राम पर किया है। हमेशा ने एक पोस्टर भी शेयर किया है जो गाने की पहली झलक को दिखाता है। संगीत निर्माता अंशुल गर्ग के सहयोग से बना यह गाना जल्द ही रिलीज होगा। इस बीच, हिमेश रेशमिया पिछले कुछ महीनों से अपने अखिल भारतीय संगीत दौरे में व्यस्त हैं और कई शहरों में प्रस्तुति दे रहे हैं। तंदूरी नाइट्स और हुक्का बार जैसे लोकप्रिय गानों से लेकर लॉन्ग ड्राइव और झलक दिखला जा जैसे हिट गानों तक, उन्होंने मंच पर अपने हिट गानों की दमदार प्रस्तुति दी है, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हुआ है।

फिल्म को लेकर बटोरी सुर्खियां

बता दें कि हिमेश ने बीते दिनों अपनी फिल्म बैडएस रविकुमार में नजर आए थे। इस फिल्म में हिमेश ने लीड रोल निभाया था। हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई थी। हालांकि जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो लोगों को काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि समय के साथ ये ट्रेंड उतर गया। लेकिन इसके बाद भी फिल्म कई लोगों तक पहुंची।

सुपरहिट सिंगर होने के बाद भी एक्टिंग का शौक

बता दें कि हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के सबसे सफल म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में दर्जनों सुपरहिट और सदाबहार गाने दिए हैं। लेकिन संगीत का जादूगर होने के साथ ही हिमेश को एक्टिंग का भी शौक है और अक्सर ही फिल्मों में हीरोगीरी करते नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि हिमेश ने अक्षय कुमार संग एक हिट फिल्म भी दी है जिसका नाम था खिलाड़ी 786। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें आसिन ने लीड रोल प्ले किया था।  

ये भी पढ़ें- दमदार 4 कहानियों से गुलजार रहेगा ओटीटी का ये हफ्ता, लव स्टोरी से लेकर एक्शन तक की होगी दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट

साउथ सितारों ने भी थालापति विजय को दी बधाई, विजय देवरकोंडा के साथ काजल अग्रवाल ने भी भेजा सपोर्ट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp