digital products downloads

प्रेग्नेंट दीपिका का पूरा ख्याल रखते दिखे शाहरुख खान, KING के सेट से वायरल हुआ वीडयो

प्रेग्नेंट दीपिका का पूरा ख्याल रखते दिखे शाहरुख खान, KING के सेट से वायरल हुआ वीडयो

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की और फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की। हालांकि, प्रेग्नेंसी में भी दीपिका जमकर काम कर रही हैं और एक्शन सीन भी शूट कर रही हैं। दीपिका आने वाले समय में शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर ‘किंग’, ‘पठान 2’ और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘राका’ जैसी बिग बजट फिल्मों में नजर आएंगी। इस बीच हाल ही ‘किंग’ के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शाहरुख प्रेग्नेंट दीपिका का ख्याल रखते भी देखे जा सकते हैं। सुपरस्टार का ये अंदाज देखने के बाद उनके फैंस अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

किंग की शूटिंग में व्यस्त दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका पादुकोण की ‘किंग’ के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीरों में जहां दीपिका कुछ पढ़ती नजर आ रही हैं तो वहीं शाहरुख भी उनके बगल में बैठे हैं। वहीं एक वीडियो में शाहरुख, दीपिका की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करते देखे जा सकते हैं। सुपरस्टार का ये केयरिंग अंदाज देखकर अब फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कई ने इन तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहरुख की जमकर वाहवाही की है।

साउथ अफ्रीका में चल रही है किंग की शूटिंग

बता दें, ‘किंग’ की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका में चल रही है। दीपिका और शाहरुख, साउथ अफ्रीका के केपटाउन में किंग की शूटिंग कर रहे हैं। फोटो में सेट पर मौजूद क्रू को काम करते भी देखा जा सकता है। फोटोज को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये किसी गाने के शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो हो सकते हैं। इसी सेट से दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें दीपिका फ्लोरल गाउन में तो वहीं शाहरुख स्ट्राइप्ड शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं।

दीपिका और शाहरुख की फिल्में

बता दें, दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत ‘ओम शांति ओम’ से की थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। इसके बाद दोनों ने साथ में चेन्नई एक्सप्रेस, पठान, जवान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया। अब ये जोड़ी किंग के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रही है, जिसे लेकर इनके फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।

दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी

दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें ऐसे समय पर सामने आई हैं, जब उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने 19 अप्रैल को अपनी बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दुआ रणवीर की गोद में बैठी हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव है। जैसे ही दीपिका ने ये पोस्ट साझा किया बधाई देने वालों की लाइन लग गई। एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ेंः ब्लॉकबस्टर्स के बेताज बादशाह हैं एक्टर विजय, इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को किया धुआं-धुआं, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में असली ‘पैडमैन’ मुरुगनाथम, बदली महिलाओं की जिंदगी, अक्षय कुमार ने बनाई फिल्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp