digital products downloads

बिना गॉडफादर कमाई शोहरत, ‘राम लखन’ की विविया बन हुई थीं मशहूर, एक्सीडेंट ने बर्बाद कर दिया करियर

बिना गॉडफादर कमाई शोहरत, ‘राम लखन’ की विविया बन हुई थीं मशहूर, एक्सीडेंट ने बर्बाद कर दिया करियर

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में लीड रोल के बजाय खलनायक या नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर पहचान बनाई। वहीं कुछ हसीनाएं ऐसी भी रहीं, जिन्होंने पर्दे पर खूबसूरत हीरोइन के साथ-साथ विलेन के किरदार में भी खूब धूम मचाई। जैसे ‘ऐतराज’ में प्रियंका चोपड़ा और ‘अंधाधुन’ में तब्बू ने अपने नेगेटिव रोल से सभी के होश उड़ा दिए थे। आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लीक से हटकर विलेन का रोल कर पहचान बनाई। अपने सुभाष घई की फिल्म ‘राम लखन’ जरूर देखी होगी। इसमें विलेन के साथ रहने वाली विविया का रोल दर्शकों को बहुत पसंद आया था, जिसे एक्ट्रेस सोनिका गिल ने प्ले किया था। इस किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई, लेकिन एक दिन अचानक वह गायब हो गई और अब सालों बाद उनका लुक भी पूरी तरह से बदल गया है।

37 साल पहले विलेन बन मशहूर हुई थी ये एक्ट्रेस

साल 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम लखन’ में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे कई बेहतरीन सितारे नजर आए। इनके अलावा एक्ट्रेस सोनिका गिल भी उस वक्त काफी चर्चा में रही हैं, जिसने अपनी दमदार एक्टिंग और लुक से लोगों का दिल जीत लिया। सोनिका ने ‘राम लखन’ में विविया का किरदार निभाया था। दिल्ली की रहने वाली सोनिका गिल एक क्लासिकल डांसर थीं। अपने करियर की शुरुआत में सोनिका गिल ने छोटे-छोटे और साइड रोल किए, लेकिन ‘राम लखन’ से उनकी किस्मत चमक गई।

सुभाष घई ने इस एक्ट्रेस को ऑफर की थी तीन फिल्में

फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद सोनिका गिल बिना किसी गॉडफादर के अपने सफर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्मों में पहले छोटे-छोटे रोल किए। वह ‘नजराना प्यार का’, ‘प्रेम गीत’, ‘सिसकियां’, ‘आज की आवाज’, ‘अनोखा इंसान’ और ‘मैं और तुम’ जैसी फिल्मों में साइल रोल में दिखाई दीं। काम की बात यह है कि स्कूल के दौरान एक्ट्रेस सोनिका गिल और सिंगर सोनू निगम दोस्त थे, जिसके साथ उन्होंने स्टेज परफॉर्म भी किया है और अपनी आवाज का भी जादू दिखाया है। सोनिका गिल का काम सुभाष घई को बहुत पसंद आया और उन्होंने पहली मुलाकात में एक्ट्रेस को तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट के लिए साइन कर लिया। साल 2024 में बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में सोनिका गिल ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए थे।

भारत छोड़ दुबई क्यों चली गई थीं सोनिका गिल

जनवरी 1992 में उनका कार एक्सीडेंट हुआ, जिसने सोनिका गिल के करियर पर ब्रेक लगा दिया। इस दुर्घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर आया। हालांकि, लंबे समय तक ठीक न हो पाने के कारण सोनिका के हाथ से कई फिल्में निकल गईं और फिर दुखी होकर सोनिका गिल भारत छोड़ दुबई चली गईं। वहां उन्होंने अभिनेता राजन सिप्पी के मशहूर रेस्टोरेंट द मुगल रूम में मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया, लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने के बाद सोनिका भारत लौट आईं। 

किस हाल में जी रही ‘राम लखन’ की एक्ट्रेस

अब सोनिका अपने पति मितेश रुघानी के साथ रह रही हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है। बात दें कि एक्ट्रेस अपने पति की पहली पत्नी और उनके दो बेटों के साथ एक ही घर में रहती हैं। एक्ट्रेस ने लंबे एक्टिंग ब्रेक के बाद ‘माय फ्रेंड गणेशा 3’ से वापसी की। बाद में ‘अक्कड़ बक्कड़ बम बे बो’, ‘दाल में कुछ काला है’ जैसी फिल्में और ‘अनामिका’ जैसे टीवी शो में काम किया। मगर ‘राम लखन’ जैसा स्टारडम उन्हें फिर कभी नहीं मिल पाया। हालांकि, वह कुछ छोटे शोज में काम करती रहती हैं, लेकिन एक एक्सीडेंट के बाद उनके करियर को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई।

ये भी पढे़ं-

1 नाम से बनी 3 फिल्में, पहली और दूसरी हिट, तीसरी रहीं सुपरहिट, अब नए भाग पर मेकर्स ने लगाया करोड़ों का दांव

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez का यू-टर्न, सरकारी गवाह बनने से किया इनकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में नया अपडेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp