digital products downloads

‘पूरी रात रोती रहती थी’, टीवी की सुपरहिट हीरोइन ने बताई बुरे दिनों की दास्तां

‘पूरी रात रोती रहती थी’, टीवी की सुपरहिट हीरोइन ने बताई बुरे दिनों की दास्तां

टीवी की दुनिया की सुपरहिट हीरोइन रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने बुरे दिनों की दास्तां शेयर की है। साथ ही ये भी बताया इससे पहले उनका ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रुबीना ने बताया कि कैसे वे पूरी रात रोती रहती थी। इस ब्रेकअप ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। 

खुद बताया रुबीना दिलैक ने अपनी ब्रेकअप की कहानी

अपने पॉडकास्ट ‘किसी ने बताया नहीं’ के एक एपिसोड के दौरान, बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना ने अपने पहले ब्रेकअप के बाद के समय को याद किया। अभिनेत्री ने बताया कि उस मुश्किल दौर में वह भावनात्मक रूप से टूट चुकी थीं, आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं और अक्सर लगातार रोती रहती थीं। रुबीना ने ये भी बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था। मेरे जीवन में भी लगभग दो साल तक एक अंधकारमय दौर रहा। यह मेरे पहले ब्रेकअप के बाद का समय था। मैं गहरे दुख से घिरी हुई थी और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी। यह बहुत भारी लग रहा था। मैं रात को जागकर रोती थी। मैंने अपने दोस्तों से नाता तोड़ लिया था और अपने माता-पिता को भी नहीं बताया था क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वे मेरे बारे में चिंता करें। कई बार ऐसा होता था कि मैं या तो सो रही होती थी या रो रही होती थी। कई बार ऐसा होता था कि मैं या तो सो रही होती थी या रो रही होती थी। मैं हमेशा से दूसरों की मदद करने वाली इंसान रही हूं, लेकिन उस दौर में मैं खुद को लगातार निराश करती रही और सोचती रही कि मैं कब दोबारा पहले जैसी हो पाऊंगी। कई बार ऐसा होता था कि मैं या तो सो रही होती थी या हर समय रो रही होती थी। आज भी उस दौर के बारे में बात करते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

आज टीवी की दुनिया की स्टार हैं रुबीना

बता दें कि रुबीना ने अपने दम पर टीवी की दुनिया में नाम कमाया है और किसी स्टार से कम नहीं हैं। रुबीना लंबे समय से अपने शो ‘छोटी बहू’ और फिर ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ के लिए सुर्खियों में रही हैं। रुबीना ने अपने आखिरी शो में एक किन्नर का किरदार निभाया और उनके अभिनय ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। वहीं अभिनव ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत ‘जर्सी नंबर 10’ से की और अब तक कई दमदार किरदार निभा चुके हैं। उनके करियर ग्राफ की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई और पहली ही नजर में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। यह पहली नजर का प्यार था। एक पुराने इंटरव्यू में अभिनव ने बताया, ‘गणपति के दौरान मेरी मुलाकात रुबीना से एक दोस्त के घर पर हुई थी। साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, इसलिए मैंने उन्हें निहारा। आमतौर पर लड़कियां वेस्टर्न कपड़ों में ही दिखती हैं, और फिर अचानक पता चलता है कि कोई साड़ी में भी इतना शानदार दिख सकता है। उन्हें देखते ही मुझे लगा, वाह, कितनी खूबसूरत हैं वो।’

ये भी पढ़ें- 7 एपिसोड में खुलासे ही खुलासे, शिक्षा विभाग के महाघोटाले की पोल खोलती है नई वेब सीरीज, रिलीज होते ही बनी ट्रेंडिंग

78 साल पुराने बिछड़े प्यार को पाकिस्तान लेने जाएंगे दिलजीत दोसांझ, रोंगटे खड़े कर देगा Main Vaapas Aunga का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp