digital products downloads

‘डिलीट कर के भी घिनौने ही रहोगे’, शख्स ने की ओछी बात, भड़क गई सचिन की लाडली सारा

‘डिलीट कर के भी घिनौने ही रहोगे’, शख्स ने की ओछी बात, भड़क गई सचिन की लाडली सारा

मशहूर हस्तियों की निजी जिंदगी और उनकी प्राइवेसी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने सेलिब्रिटी प्राइवेसी और पैपराजी कल्चर पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। अक्सर कैमरे की नजरों में रहने वाले सितारों को कई बार सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला जाए तो चुप रहने के बजाय आवाज उठाना जरूरी हो जाता है। कुछ ऐसा ही कड़ा रुख इस बार सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनाया है। सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई एक अभद्र हरकत के खिलाफ सारा ने न सिर्फ अपनी तीखी नाराजगी जाहिर की है, बल्कि इसे प्राइवेसी में दखल मानते हुए मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

शख्स ने किया ओछा कमेंट

एक शख्स ने सारा तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में सारा पीछे से नजर आ रही थीं। उनके साथ अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी यानी सारा की भाभी भी थीं। इस वीडियो पोस्ट करते हुए शख्स ने इसके ऊपर ही कैप्शन लिखा, ‘मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।’ सारा की नजर से ये पोस्ट नहीं चूका और उन्होंने जैसे ही ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखा वो गुस्से से लाल हो गईं। सारा ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए अपना गुस्से से भरा रिएक्शन लोगों के सामने रखा है।

Image Source : SARA TENDULKAR INSTAGRAMसारा तेंदुलकर की स्टोरी।

सारा तेंदुलकर ने लगाई लताड़

सारा तेंदुलकर ने पहली स्टोरी में लिखा, ‘तुम घिनौने हो, ये कोई पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।’ इसे देखते ही शख्स ने पोस्ट डिलीट कर दिया। अब इस पर भी सारा तेंदुलकर ने अपना रिएक्शन साझा किया। उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम अपना पोस्ट भले ही डिलीट कर दो लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे।’ सारा ने जिस तरह से बॉडी शेमिंग के मुद्दे को उठाया है लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और पैपराजी कल्चर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये हरकर किसी की भी प्राइवेसी में दख्ल देने जैसा है। एक शख्स ने लिखा, ‘ये पैप्स ऐसे ही भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘सारा ने सही लताड़ लगाई है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारा क्या किसी को भी इस तरह बॉडी शेम नहीं किया जा सकता, सारा जिस तरह से लोगों के सामने आकर आलोचना कर रही है, वो अपनी जगह बिल्कुल सही हैं।’

सारा तेंदुलकर का करियर

सारा तेंदुलकर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के साथ-साथ सारा का झुकाव ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री की तरफ भी रहा है। वे कई बड़े इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग और एंडोर्समेंट कर चुकी हैं, जहां उनके स्टाइल और सादगी को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसके दम पर वे एक बेहद सफल डिजिटल इन्फ्लुएंसर के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

ये भी पढ़ें: 26 साल पुराना 4 मिनट 44 सेकंड का रोमांटिक गाना, नए रीमिक्स के आगे भी फीका नहीं पड़ा जादू, सुनते ही धड़कता है दिल

दूरदर्शन का 36 साल पुराना शो, जिसके 60 एपिसोड बनाने में बिछ गईं लाशें, 60 लोगों की हुई मौत, हीरो की हुई 72 सर्जरी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp