
बॉलीवुड की सबसे फिट स्टार्स में से एक बनने से पहले सारा अली खान जंक फूड की शौकीन थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी न्यूयॉर्क की स्टूडेंट लाइफ, पिज्जा, ब्राउनी और जीरो कैलोरी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी खाने की आदतों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हीं वजहों से उन्होंने अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया। फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने से पहले उन्होंने 45 किलो वजन घटाकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। एक्ट्रेस सारा ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, वह तब से अपनी फिटनेस का बहुत अच्छे से ध्यान रख रही हैं।
जब सारा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था जंक फूड
कर्ली टेल्स के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान, सारा ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके खाने की पसंद हेल्दी फूड के बजाय बजट फ्रेंडली जंक फूड था। एक्ट्रेस ने कहा कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान वह लगभग हर दिन दो मीडियम साइज के पिज्जा ऑर्डर करती थीं, क्योंकि कॉम्बो ऑफर्स की वजह से उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है और पैसे थोड़े कम लगाते थे। इसके पीछे के मजेदार लॉजिक को याद करते हुए सारा ने बताया, ‘मैं न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती थी। वहां, एक बड़ा पिज्जा दो मीडियम पिज्जा से ज्यादा महंगा पड़ता था। क्योंकि वहां एक डील चलती थी। अगर आप एक मीडियम पिज्जा खरीदते हैं तो दूसरा पिज्जा आपको 50 परसेंट की छूट पर मिलता है। इसलिए मुझे यह एहसास ही नहीं हुआ कि इसका मतलब यह भी होगा कि मेरा वजन भी 50 परसेंट ज्यादा बढ़ जाएगा।’ एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि उस समय उन्होंने इस बारे में हिसाब-किताब ठीक से नहीं लगाया था।
नाश्ते में 3 ब्राउनी खाती थीं सारा अली
पिज्जा के अलावा एक्ट्रेस ने एक और मजेदार खुलासा किया कि उनकी वेट लॉस जर्नी के पहले वह नाश्ता में क्या खाती थीं? सारा ने बताया कि उनके नाश्ते की आदतें भी उतनी ही हैरान करने वाली थीं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘मेरा नाश्ता तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी होता था।’ सारा ने आगे कहा, ‘यह 5 मिनट का पैदल रास्ता था। मैं 7 मिनट तक चलती थी और तीन ब्राउनी खा लेती थी। मैं मजाक नहीं कर रही हूं।’
एक्ट्रेस बनाने के लिए अपनाई हेल्दी लाइफस्टाइल
आज सारा जंक फूड से दूर अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने लगातार वर्कआउट किया, खान-पान में बदलाव और सेहतमंद आदतों की मदद से अपना लगभग 45 किलो वजन कम किया था।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






